14 फरवरी से यात्रियों को मिलेगी सभी ट्रेनों में गर्म खाने की सुविधा, फिर से शुरू होगी कैटरिंग सुविधाएं!
14 फरवरी से रेलवे अपने यात्रियों के लिए फिर से गर्म खाने की सुविधा को शुरू करने जा रही है। यानी कि अब ट्रेन यात्रियों को यात्रा के दौरान फिर से गर्म खाना मिल सकेगा। दरअसल पिछले साल कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च 2019 से कैटरिंग में गर्म खाना देना बंद किया गया था। इस सुविधा के बाद उन यात्रियों को खाना मिल सकेगा जो यात्रा के दौरान घर से खाना नहीं ले जा पाते हैं।
