FORBES WOMEN POWER LIST 2021: गांव की कच्ची सड़कों से भारत की सबसे ताकतवर महिलाओं के लिस्ट में शामिल एक आशा कार्यकर्ता की कहानी!
और ऐसी ही एक शानदार कहानी की नायिका है ‘मातिल्दा कुल्लू’। न तो उनके पास MBA को कोई डिग्री है और न ही कोई BUSINESS EMPIRE फिर भी वह भारत की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में SBI की पूर्व चीफ अरुंधति भट्टाचार्य समेत कई Women Celebrities शामिल हैं। इस लिस्ट में शामिल सभी महिलाओं की कहानी काफी इंस्पायरिंग है पर मातिल्दा की कहानी थोड़ी सी अलग है जो यह इस बात को एकदम सही साबित करती है कि- ‘जहां चाह है वहां राह है’।
