फन लर्निंग यूथ (फ्लाई) से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं कलश और देवेश!
शिक्षा एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके सहारे कई जिंदगियों में एकसाथ रोशनी भरी जा सकती है। और ऐसे ही लोगों की जिंदगी में रोशनी भरने का काम कर रहे हैं कोटा के कलश और देवेश नाम के दो भाई-बहन। ये दोनों भाई-बहन मिलकर 300 बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं।
