NTPC ने की देश की पहली हरित हाइड्रोजन आधारित माइक्रोग्रिड परियोजना की शुरूआत!
बिजली मंत्रालय ने 15 दिसंबर को जारी एक बयान में कहा कि- ‘‘NTPC ने सिम्हाद्री (विशाखापत्तनम के पास) कंपनी के गेस्ट हाउस में इलेक्ट्रोलाइजर का उपयोग करके हाइड्रोजन उत्पादन के साथ ही Single fuel-cell based micro-grid परियोजना की शुरुआत की है।’’ इसमें यह भी कहा गया कि यह भारत की पहली और दुनिया की सबसे बड़ी Green Hydrogen Based Energy Storage Project होगी।
