सरकार ने कार सेफ्टी के लिए थ्री पॉइंट बेल्ट को अनिवार्य किया
केंद्र सरकार ने कार राइड को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए आदेश जारी किया है। सरकार ने वाहन बनाने वाली कंपनियों को यह निर्देश दिया है कि अब से कार की सभी सीटों पर थ्री पाइंट बेल्ट अनिवार्य होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि- कंपनियों को कार की पिछली सीट पर बीच में बैठने वाले यात्री के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट मुहैया कराना आवश्यक होगा।
