एयर इंडिया की सवारी अब होगी और आसान, न ही देर होने का डर और न ही कैसिल होने का टेंशन!
टाटा संस के हाथों में एयरइंडिया की बागडोर आते ही एयरलाइंस सर्विस में कई तरह की सुविधाएं नजर आने लगी हैं। दरअसल भारत में टाटा संस के पास एयरलाइन विस्तारा, एयरएशिया इंडिया हैं। टाटा ग्रुप ने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए इन एयरलाइन्स के बीच को-ऑपरेशन का काम शुरू कर दिया है। यानी कि अब यात्रियों को पहले से ज्यादा आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी।
