टाटा टेक्नोलॉजीज का ‘रेनबो’ प्रोग्राम देगा जेंडर डायवर्सिटी को बढ़ावा, 1000 महिला इंजीनियरों को मिलेगी नौकरी!


भारत की दिग्गज कंपनी टाटा ग्रुप जेंडर डायवर्सिटी को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छी पहल करने जा रहा है।

दरअसल ग्लोबल इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट डिजिटल सर्विसेज कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने बड़ा फैसला लेते हुए ये घोषणा की है, कि कंपनी महिलाओं को मौका देगी। कंपनी ने 30 मई को एक बयान जारी कर कहां कि वे साल 2023-24 में 1,000 से ज्यादा महिला इंजीनियरों की हायर करेंगे।

रेनबो’ प्रोग्राम का उद्देश्य

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की तरफ से कहा गया है कि कंपनी ने अपने वर्कफोर्स में जेंडर डायवर्सिटी को बढ़ावा देने के लिए इस फैसले को लिया है। महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए जेंडर डायवर्सिटी आधारित भर्ती अभियान शुरू किया जा रहा है।

‘रेनबो’ प्रोग्राम के बारे में

कंपनी ने अपने इस अभियान को ‘रेनबो’ प्रोग्राम नाम दिया है। इसके तहत कंपनी ने ज्यादा महिलाओं को भर्ती करने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए एक व्यवस्था बनाई है। टाटा टेक्नोलॉजीज का यह प्रोग्राम छह महीने का है।
कंपनी के अनुसार वह महिला कर्मचारियों को उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा करियर में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए यह कदम उठा रही है। वह लीडरब्रिज-विंग्स प्रोग्राम के माध्यम से भविष्य के लिए महिला नेतृत्व को तैयार करके करियर के विकास पर भी सेंट्रलाइज होगी।

3,000 से ज्यादा इनोवेटर्स की भर्ती

कंपनी ने फरवरी 2023 में भर्ती की घोषणा की थी। जिसके मुताबिक वह 12 महीने की अवधि में 3,000 से ज्यादा इनोवेटर्स की भर्ती करने वाला है। यह इनोवेटर्स ग्राहको की जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करेगी। वहीं कंपनी वित्त वर्ष 2023 में कम से कम 1,000 अधिक लोगों को नौकरी देगी इससे व्यावसायिक वृद्धि में भी तेजी आएगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES