Ratan Tata: ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ सम्मान से सम्मानित हुए दिग्गज उद्योगपति, भारत के लिए सम्मान की बात !



  • रतन टाटा को मिला Australia का सर्वोच्च नागरिक सम्मान,
  • ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से किए गए सम्मानित

ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ के अवॉर्ड से भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को सम्मानित किया है। यह सम्मान देते हुए उन्होंने कहा कि, भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी रतन टाटा का महत्वपूर्ण योगदान है।

‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ अवॉर्ड

भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ अवॉर्ड दिया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। फैरेल ने ट्विटर पर कई फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि भारत में रतन टाटा बिजनेस, इंडस्ट्री और परोपकार के दिग्गज व्यक्तित्व हैं। उनके योगदान का असर ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देता है। उन्होंने आगे अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिलेंशनशिप के लॉन्ग स्टैंडिंग कमिटमेंट के लिए ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है।

असम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी हो चुके हैं सम्मानित

भारत के शीर्ष उद्ममी रतन टाटा वैसे तो अपने विलक्षण उद्यौगिक नेतृत्व की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों के जरिए भी वह आम लोगों के दिलों में राज करते हैं। इस साल की उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में असम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करना भी था। साथ ही इंडियन एयरलाइन के मालिकाना हक को खरीदने को लेकर भी वे काफी चर्चा में थे। अब उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ अवॉर्ड भी दिया जा रहा है जो भारत के लिए गर्व की बात है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *