UPSC CSE 2023: छत्तीसगढ़ से कौन हुआ सिलेक्ट? क्या रही स्ट्रैटजी?

UPSC CSE 2023: भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए यूपीएससी की परीक्षा देनी होती है। देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC कई युवाओं का सपना होता है। यही वजह है कि लाखों लोग इसकी तैयारी में दिन-रात एक कर देते हैं। 16 अप्रैल को भी जब 2023 के नतीजे आए तो कई युवाओं से सपनों को पंख लग गए। भारत के कई राज्यों से अलग-अलग टॉपर्स अपनी एक अलग कहानी के साथ सामने आए। ऐसी ही कहानियों में कुछ कहानियां छत्तीसगढ़ से भी हैं। जानते हैं कौन हैं छत्तीसगढ़ के होनहार जो अब देश सेवा में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

पूर्वा अग्रवाल

पूर्वा रायपुर की रहने वाली हैं। उन्हें 189वीं रैंक मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें IPS मिल सकता है। पूर्वा के पिता एमएल अग्रवाल टेक्निकल एजुकेशन में एडिश्नल डायरेक्टर हैं। तो उनकी मां डॉ अनिता अग्रवाल प्रोफेसर है। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्हें सिंगापुर की एक बैंकिंग कंपनी में 30 लाख रुपए के पैकेज पर नौकरी मिली लेकिन उन्होंने यूपीएससी चुनी।  

स्ट्रैटजी- पूर्वा कहती हैं कि उन्होंने कभी भी कुछ नहीं छोड़ा। परिवार के फंक्शन हो या फिर सोशल मीडिया। उन्होंने मूवीज भी देखीं और दोस्तों के साथ समय भी बिताया। पूर्वा कहती है कि लक्ष्य अगर स्पष्ट है, तो फिर सब कुछ साथ लेकर भी सफलता हासिल की जा सकती है। अनुषा पिल्ले को 202वीं रैंक

अनुषा पिल्ले

202वीं रैंक हासिल करने वाली अनुषा IPS रहे संजय पिल्ले और ACS रेणु पिल्लै की बेटी हैं। ये उनका दूसरा प्रयास था। अनुषा कहती हैं कि पहली बार में उनका प्रीलिम्स भी नहीं निकला। लेकिन उन्होंने अपनी असफलता को सीख की तरह ली।

स्ट्रैटजी- तैयारी के दौरान अनुषा काफी मोटिवेटेड रहीं। उनके बड़े भाई भी यूपीएससी क्लीयर कर चुके हैं। उन्होंने सफलता के लिए परिवार को श्रेय दिया है।

अभिषेक डेंगे

रायपुर के अभिषेक को UPSC CSE 2023 Result में 453वां स्थान मिला। उन्होंने अपनी तैयारी रायपुर में रहकर ही की।

स्ट्रैटजी- अभिषेक कहते हैं कि वो सुबह के 8 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक नालंदा परिसर में ही रहकर पढ़ते थे। वहीं अभिषेक कहते हैं कि वो हर दिन एक घंटे स्वामी विवेकानंद आश्रम में मेडिटेशन भी करते थे।

नेहा ब्याडवाल

रायपुर की ही नेहा ब्याडवाल को UPSC में 569वीं रैंक हासिल हुई है। ये उनका चौथा अटेम्प्ट था। नेहा के पिता श्रवण कुमार मीणा इनकम टैक्स ऑफिसर हैं। नेहा के चाचा बद्रीलाल मीणा सीनियर आईपीएस हैं। नेहा ने रायपुर के कालीबाड़ी के डीबी गर्ल्स कालेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है।

स्ट्रैटजीनेहा कहती हैं कि कंसिस्टेंसी और रिविजन उनकी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा था।

जिज्ञासा सहारे

बस्तर की जिज्ञासा को 681वां रैंक मिला है। जगदपुर की रहने वाली जिज्ञासा एक इंजिनियर हैं। कुछ साल तक एक प्राइवेट फर्म में काम करने के बाद जिज्ञासा ने यूपीएससी का रुख किया और UPSC CSE 2023 Result में सफलता हासिल किया।

स्ट्रैटजी- जिज्ञासा ने कहा कि उन्होंने अपनी राइटिंग पर काफी काम किया। वो 1 मिनट में 60 शब्द लिखने की प्रैक्टिस करती थीं।

READ MORE बस्तर की जिज्ञासा ने कैसे पास की UPSC?

प्रीतेश सिंह

लोरमी के प्रीतेश को बी UPSC CSE 2023 Result में 697 रैंक हासिल हुई है। प्रीतेश वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं।

स्ट्रैटजीप्रीतेश ने जॉब के साथ यूपीएससी में सफलता हासिल की है। उनका कहना है कि जब भी समय मिले पढ़ाई करें। रूटिन में कुछ भी एड हो जाए लेकिन पढ़ने के लिए फिक्स समय जरूर निकालें।

रश्मि पैंकरा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ की रश्मि पैंकरा को UPSC में 881वां रैंक मिला है। नेहा अभी छत्तीसगढ़ में ही सरकारी सेवा में पोस्टेड हैं। उनकी शुरूआती शिक्षा नवोदय विद्यालय से हुई है फिर आगे उन्होंने दिल्ली के रामजस कॉलेज से ग्रैजुएशन किया।

स्ट्रैटजी- ये रश्मि का चौथा प्रयास था। उनकी पढ़ाई को लेकर निरंतरता ही उनकी सफलता का कारण है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *