Mount Everest से जुड़ी 5 खास बातें जानते हैं आप?

Mount Everest:दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है माउंट एवरेस्ट। इसके बारे में तो सभी को पता ही होगा। हाल ही में माउंट एवरेस्ट की एक विडियो काफी वायरल हो गई है। इस विडियो में माउंट एवरेस्ट पर लगी भीड़ साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर Mount Everest traffic jam ट्रेंड करने लगा है। ऐसे में माउंट एवरेस्ट से जुड़े कई फैक्ट आम लोगों को नहीं पता हैं। इस लेख के जरिए जानेंगे माउंट एवरेस्ट के बारे में खास 5 बातें

1. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी

      माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। इस चोटी को कई पर्वतारोहियों ने फतेह किया है, जिसमें कुछ नाम भारतीय भी हैं। इसकी कुल लंबाई 8848 मीटर है। ये तिब्बत और नेपाल के बीच सीमा बनाती है।

      2. माउंट एवरेस्ट का नाम

        दुनिया के इस सबसे ऊंचे पर्वत का नाम ब्रिटिश सर्वेयर जनरल जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने इस पर्वत की ऊंचाई का सर्वे किया। तब इसे पीक 15 कहा गया। उन्हीं के सम्मान में 1865 में इसे माउंट ‘ईव-रेस्ट’ कहा गया जो बाद में एवरेस्ट हो गया।

        3. सबसे पहले फतेह करने वाले व्यक्ति

          माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले चढ़ने वाले व्यक्ति पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी और नेपाल के पर्वतारोही शेरपा तेन्जिंग नार्गे हैं। इन्होंने 29 मई, 1953 को माउंट एवरेस्ट पर विजय हासिल की थी।

          4. नेपाल में किस नाम से जाना जाता है एवरेस्ट

          दुनियाभर में माउंट एवरेस्ट को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। एवरेस्ट पर्वत को नेपाल में स्थानीय लोगों द्वारा सागरमाथा के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ स्वर्ग का सबसे ऊंचा भाग या ‘आकाश की देवी’।

          5. तिब्बत में किस नाम से है पहचान

          माउंट एवरेस्ट को तिब्बत में सदियों से चोमोलंगमा कहा जाता है। इसका अर्थ होता है पर्वतों की रानी। तिब्बत में एवरेस्ट को देवतुल्य माना गया है।

           READ MORE मक्का लगाकर कैसे कमा सकते हैं मुनाफा?

          Positive सार   

          माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) सिर्फ एक पहाड़ ही नहीं बल्कि धरोहर है। यहां तक पहुंचने वाले लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में कोशिश ये होनी चाहिए कि हम नेचर के बारे में सोचकर इन्हें गंदा करने से बचें।

          Avatar photo

          Rishita Diwan

          Content Writer

          ALSO READ

          Leave a Reply

          Your email address will not be published. Required fields are marked *