भारत को मिली पहली ‘नमो भारत रैपिड रेल’, जानिए खासियत

Namo bharat rapid rail: भारत को अपनी पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन मिल गई है। जिसे “नमो भारत रैपिड रेल” (namo bharat rapid rail) नाम दिया गया है। यह ट्रेन भुज से अहमदाबाद के बीच चलेगी। आधुनिक तकनीको से लैस इनकी कोच का निर्माण, कपूरथला और चेन्नई में किया गया है। आइए जानते हैं नमो भारत रैपिड रेल में क्या-क्या सुविधाएं हैं।

क्या है ट्रेन का रूट?

पहली नमों भारत रैपिड रेल (namo bharat rapid rail) ट्रेन का रूट भुज से अहमदाबाद तय किया गया है। यह ट्रेन भुज से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और 10 बजकर 50 मिनट पर अहमदाबाद पहुंच जाएगी। रिटर्न जर्नी के लिए अहमदाबाद से ट्रेन शाम साढ़े 5 बजे रवाना होगी और रात साढ़े 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

9 स्टेशन्स पर होगा स्टॉपेज

नमो भारत रैपिड रेल भुज से अहमदाबाद के बीच 9 स्टेशन्स पर रुकेगी। इन स्टेशन्स में अंजार, गांधी धाम, भचाऊ, समखियाली, हलवद, ध्रांगध्रा, वीरमगाम, चांदलोदिया और साबरमती स्टेशन शामिल है। सभी स्टेशनों में औसनत 2 मिनट स्टॉपेज टाइम होगा। शनिवार को रैपिड रेल अहमदाबाज से वापस भुज नहीं जाएगी। इसी तरह रविवार को सुबह भुज से रैपिड रेल की सेवा नहीं मिलेगी।

नमो भारत रैपिड रेल की खासियत

नमो भारत रैपिड रेल ने भारतीय रेल नेटवर्क को एक नई रफ्तार दे दी है। कई खासियत के साथ पटरी पर उतरी रैपिड रेल में सुविधाएं भी अल्ट्रा मॉर्डन हैं। जानते हैं ट्रेन की स्पीड से लेकर इसकी और दूसरी खासियत के बारे में-

स्पीड – नमो भारत रैपिड रेल एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। यह ट्रेन भुज से अहमदाबाद के बीच 359 किलोमीट की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय कर लेगी। (namo bharat rapid rail speed) इस ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रती घंटा है।

इंटीरियर- नमो भारत रैपिड रेल बाहर से देखने में भी सामान्य मेट्रो से अलग दिखाई देता है। इसे भगवा और ग्रे रंग देकर अलग पहचान बनाई गई है। ट्रेन का इंटीरियर सभी तरह की हाई क्लास सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ट्रेन की पूरी कोच एसी है। एक कोच में 90 लोगों की बैठन की क्षमता है।

टेक्नोलॉजी-  नमो भारत ट्रेन (namo bharat rapid rail) में मॉर्डन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। ट्रेन में ऑटोमेटेड गेट, डिफ्यूज्ड लाइस्ट, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, डिफ्यूज्ड लाइटिंग, रूट इंडिकेटर डिस्प्ले, वाइड पैनोरमिक वीन्डोज और सीसीटीवी कैमरों की सुविधा दी गई है।   

शेफ्टी: ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। शेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें ‘कवच’ एंटी कोलिजन सिस्टम लगाया गया है। जो यात्रियों को सुरक्षित यात्राव करने में पूरी तरह से मदद करता है। कवच एक ऐसा सिस्टम है जो खतरे की आशंका होने पर ट्रेन की स्पीड को ऑटोमेटिक कम कर देता है।

Admin

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *