Mathematics: जनरली ये धारणा होती है कि गणित सबसे कठिन होता है। वहीं बहुत से छात्र मैथ्स के नाम से ही डरने लग जाते हैं। जबकि गणित हमेशा एक स्कोरिंग सब्जेक्ट के तौर पर जाना जाता है। आपने ये देखा भी होगा कि गणित में स्कोर करने वाले पूरे में पूरा नंबर भी लेकर आते हैं। तो क्या गणित में स्कोर करने वाले सबसे जिनियस होते हैं। दरअसल गणित समझने का खेल है। तो अगर आपको भी गणित से डर लगता है तो इन उपायों से आप गणित के डर को दूर सकते हैं।
गणित जीवन का अहम पहलू
मैथ्स एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मैथ्स किराने के बिल की गणना से लेकर नेचर के पैटर्न को समझने में हमारी मदद करता है। यह एक ऐसा सब्जेक्ट है जो जीवन के समस्याओं को भी हल करने में हमारी मदद करता है साथ ही ये हमारे निर्णय लेने की क्षमता को भी बूस्ट करता है।
ऐसे दूर करें MATHS का डर
मैथ्स (Maths) का डर अक्सर गलत धारणाओं पर डिपेंडेंट होता है। लोग अक्सर अपने अनुभव के आधार पर गणित को लोग कठिन बना देते हैं। हालांकि अपने दृष्टिकोण को गणित के प्रति परिभाषित करके और गणित की उपयोगिता को अपनाकर छात्र इस डर को दूर करने की क्षमता डेवलप कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को इसे आसाना विषय के तौर पर एक्सेप्ट कर अभ्यास करना चाहिए। इससे डरना हल नहीं है। जानते हैं कैसे आप गणित के डर को दूर कर सकते हैं।
- गणित के विषयों को समझने की कोशिश करें, न कि सिर्फ याद करने की। इसके लिए, नियमों और सिद्धांतों को बार-बार देखें।
- गणित (Mathematics) के प्रैक्टिस से ही स्थायित्व और आत्मविश्वास आता है। रोजाना प्रैक्टिस करें और अलग-अलग को हल करें।
- गणित वास्तविक जीवन में अनेक जगहों पर उपयोगी होता है, इसलिए उसके प्रैक्टिसों को अनुभव करने का प्रयास करें।
- जब भी आपको कोई समस्या या कन्फ्यूजन हो, तो इसे अपने टीचर या दोस्तो से इसे शेयर करें। गणित में समस्याओं को समझने में दूसरों की सहायता बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है।
- कई बार गणित को समझने में समय लगता है। इसलिए, धैर्य रखें और प्रयास करते रहें।
- Ancillary गणित खेलों को खेलकर गणित को सीखना और मजेदार बनाने का प्रयास करें, इससे आपका गणित (Mathematics) बढ़ेगा और आपका डर कम होगा।
Positive सार
Mathematics तार्किक तर्क और पॉजिटिव आलोचनात्मक सोंच की नींव रखता है। मैथ्स अकादमिक रुप से भी काफी अहम होता है। Mathematics में एक्सपर्टीज हासिल करने से व्यक्ति स्थितियों का विश्लेषण करने, परिकल्पना तैयार करने और साक्ष्य के आधार पर निष्कर्ष निकालने की क्षमता डेवलप करता है। इसके अलावा Mathematics करियर में कई संभावनाएं भी देता है। मौजूदा समय में वित्त और प्रौद्योगिकी से लेकर हेल्थ सेक्टर और इंजीनियरिंग तक विभिन्न उद्योगों में मैथ्स में एक्सपर्ट की डिमांड बढ़ी है।