गुजरात में शुरू हुआ ‘मोतियाबिंद-अंधत्व मुक्त गुजरात’ अभियान!
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्य में ‘मोतियाबिंद-अंधत्व मुक्त गुजरात’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान से 2025 तक राज्य में अंधत्व दर को घटाकर 0.25 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि गुजरात में राष्ट्रीय अंधत्व तथा दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम लागू है।
