RUBBER PRODUCTION: रबर उत्पादन हब बनेंगे पूर्वोत्तर राज्य, केंद्र सरकार कर रही 2 लाख हेक्टेयर में रबर प्लांटेशन की तैयारी!
केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों को रबर उत्पादन हब बनाने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए 2 लाख हेक्टेयर में रबर प्लांटेशन की तैयारी की जा रही है। सरकार की योजना के मुताबिक आने वाले 5 वर्षों में केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के राज्यों में रबर की खेती को बढ़ावा देगी। दरअसल 9 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रे सिंग के जरिए ‘गंतव्य-त्रिपुरा- निवेश सम्मेलन’ को संबोधित किया।
