

होंडा सिटी हाइब्रिड कार लॉच हो चुकी है। इस कार के ग्राहक इसे पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक कार और हाइब्रिड कार दोनों तरह से चला सकते हैं। कंपनी ने इसमें कई ऐसे शानदार फीचर दिए हैं जो इसे सबसे जबरदस्त सेडान कार बनाते हैं, वहीं इसके माइलेज की बात करें तो यह 26.5 km/l का माइलेज देगी। साथ ही कार की टॉप स्पीड 176 किमी प्रति घंटा है।
इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों से चलेगी हाइब्रिड कार
इस कार को पेट्रोल से तो चलाया जा सकेगा साथ ही इसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार की तरह भी चलाया जा सकता है। होंडा की इस कार में इलेक्ट्रिक इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। इसलिए ये कार पूरी तरह से
इलेक्ट्रिक मोड में भी चलेगी
हाइब्रिड मोड पर मिलेगा शानदार पावर
हाइब्रिड मोड पर कार का पेट्रोल इंजन एक इलेक्ट्रिक जेनरेटर की तरह काम करता है। इस कार में सेल्फ-चार्जिंग वाली दो इलेक्ट्रिक मोटर, 1.5-लीटर का एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन, एडवांस लीथियम-आयन बैटरी के साथ इंटेलिजेंस पावर यूनिट (IPU) है जो एक इंजन लिंक्ड डायरेक्ट कपलिंग क्लच से जुड़ा हुआ है।
शानदार हैं कार के फीचर्स
इस कार में होंडा की होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी होगी। इसमें होंडा की खुद की डेवेलप की गई ADAS फीचर होगा। इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटो हाई बीम असिस्ट और फ्रंट कॉलिजन वार्निंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी इसमें मिल सकते हैं। मई 2022 में ही इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग हो गई थी। अभी कंपनी ने 21,000 रुपए में इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

