Shefali Duggal बनीं हॉलैंड में अमेरिका की नई राजदूत, जानें भारत से उनका कनेक्शन!


Shefali Duggal हॉलैंड में अमेरिका की नई राजदूत बनीं हैं। उन्हें 14 अक्टूबर को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नीदरलैंड में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किया है। शेफाली की नियुक्ति भारत के लिए काफी अहम है, दरअसल शेफाली भारत के उत्तराखंड के हरिद्वार में जन्मी हैं। वे भारतीय मूल की कश्मीरी पंडित हैं। शेफाली ने अपनी मां की उपस्थिति में राजदूत के रूप में गीता पर हाथ रखकर शपथ ली है। जो भारतीयों के लिए काफी गर्व की बात है। खास बात यह है कि इस दौरान शेफाली काफी भावुक नजर आईं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी जानकारी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट करते हुए कमला ने कहा कि मुझे नीदरलैंड में अगला राजदूत शेफाली राजदान दुग्गल को शपथ दिलाने का अवसर मिला। उन्होंने इस नई भूमिका के लिए शेफाली को शुभकामनाएं दी हैं।

मार्च में ही शेफाली को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नीदरलैंड में राजदूत के लिए नामित किया था। दुग्गल के अलावा, वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर दो दूसरे लोगों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई।

भारत से शेफाली का संबंध

शेफाली का जन्म भारत में हुआ था। वे भारतीय मूल की कश्मीरी पंडित है। शेफाली राजदान दुग्गल जब दो साल की थीं, तब उनका परिवार पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग आ गया। इसके बाद जब वह पांच साल की हुईं तो उनका परिवार ओहाया के सिनसिनाटी में रहने आ गया। यहीं पर शेफाली पली-बढ़ीं।

शेफाली राजदान दुग्गल ने मियामी विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन किया और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से पीजी की डिग्री हासिल की है। जुलाई में सीनेट में हुई सुनवाई के दौरान दुग्गल ने विदेशी संबंध समिति से यह कहा था कि मेरा जन्म भारत में हुआ है, लेकिन मेरी परवरिश अमेरिका हुई।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES