रोबोटिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है ये इनोवेशन, रक्षा, चिकित्सा, कृषि जैसे कई क्षेत्रों के लिए साबित होंगे मददगार !



• वैज्ञानिक तैयार कर रहे हैं रोबोटिक केंचुए
• बड़ी-बड़ी मशीनों का काम करेंगे ये रोबोट
• इनोवेशन रोबोटिक्स की दुनिया के लिए अहम

पिछले कई सालों में रोबोटिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। वैज्ञानिक लगातार सॉफ्ट रोबोट डेवलप करने की दिशा में काम कर रहे हैं। रोबोटिक्स के क्षेत्र में केचुए जैसा दिखने वाला नया इनोवेशन किया जा रहा है। ये रोबोट उस जीव से प्रेरित है जो मिट्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। यही नहीं केंचुओं की खूबियां अपने-आप में काफी अनूठी हैं। ये मिट्टी में काफी अच्छी खुदाई करते हैं, आसानी से कहीं भी घुस और मुड़ जाते हैं। इसीलिए इर केचुए जैसे दिखने वाले रोबोट में केचुए के सारे गुण होंगे।

कई क्षेत्रों में साबित होंगे मददगार

स्वीडिश यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेस की एक रिसर्चर का कहना है कि केंचुए काफी फ्लेक्सिबल होते हैं। केंचुए कुछ ऐसे भी काम कर सकते हैं जो फिलहाल मशीनों के बस की बात नहीं है। यही वजह है कि रोबोटिक्स केंचुए विज्ञान, रक्षा, चिकित्सा, कृषि जैसे कई क्षेत्रों में काफी मददगार साबित होंगे।

केंचुए की तरह है रोबोट की बनावट

इटैलियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के सॉफ्ट रोबोटिक्स ग्रुप के शोधकर्ताओं ने एक इस रोबोट को तैयार किया है। इसका स्ट्रक्चर बिल्कुल केंचुए की तरह ही है। ये काम भी केंचुए की तरह ही करेगा। ये रोबोटसरक-सरक कर चल सकता है। IIT की मैकेनिकल इंजीनियर रिद्धी दास बताती हैं कि ‘ये डिजाइन काफी अनूठा है।

इसमें नेगेटिव प्रेशर के जरिए रोबोटिक केंचुए को आगे बढ़ाने और पीछे सरकाने के लिए पॉजिटिव प्रेशर का इस्तेमाल होता है। इनका बनाया रोबोटिक केंचुआ आकार में हल्के डंबल की तरह ही होगा। इसमें जेल भरा हुआ है जो मूवमेंट में सहायता करता है।

केंचुआ रोबोटिक्स दुनिया के लिए अहम

अमेरिका की नोट्रे डेम यूनिवर्सिटी की इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बताते हैं कि IIT ग्रुप का ये इनोवेशन रोबोटिक्स की दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा । इस पर काम कर रहे इंजीनियर ने बताया कि ‘रोबोटिक केंचुए बहुत अच्छी सुरंग खोद सकते यही वजह है कि ये इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण होंगे।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES