सोलर मिशन को लेकर इसरो प्रमुख ने क्या कहा?
इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने 24 अगस्त 2023 को एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि प्रज्ञान रोवर के पास दो मशीन हैं। दोनों चंद्रमा पर मौलिक संरचना के निष्कर्षों के साथ-साथ रसायनिक संरचनाओं से संबंधित काम करेंगे। इसके अलावा यह सतह पर चक्कर भी लगाएगा। भारतीय वैज्ञानिक एक रोबोटिक पथ नियोजन अभ्यास भी करने वाले हैं, जो हमारे लिए भविष्य के आविष्कारों के लिए महत्वपूर्ण है।
सोलर मिशन की तैयारी
आदित्य एल-1 और गगनयान मिशन को लेकर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि सूर्य के लिए आदित्य मिशन सितंबर में लॉन्च के लिए तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि गगनयान पर अभी भी काम किया जा रहा है। इसरो क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के आखिर तक एक मिशन करेंगे, जिसके बाद कई परीक्षण मिशन होंगे जब तक कि संभवतः 2025 तक पहला मानव मिशन नहीं पूरा हो जाता है।