Vikram Misri बनें भारत के नए विदेश सचिव? जानें इस पद की खास बातें!

Vikram Misri: मोदी सरकार ने भारत के नए विदेश सचिव की घोषणा की है। सरकार ने 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अफ़सर विक्रम मिस्त्री को ये जिम्मेदारी दी है। मिस्त्री विनय मोहन क्वात्रा की जगह ले रहे हैं। इससे पहले मिस्त्री डिप्टी NSA की भूमिका में थे। जानते हैं विक्रम मिसरी के बारे में साथ ही ये भी जानेंगे क्या होता है विदेश सचिव का काम…

विक्रम मिस्त्री के बारे में

विक्रम मिस्त्री 15 जुलाई से अपने नए पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। विक्रम मिस्त्री की बात करें तो वो इंद्र कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव रह चुके हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें साल 2018 के आखिरी में चीन में भारतीय राजदूत के तौर नियुक्त किया था। मिसरी साल 2021 तक इस पद पर रहे।

महत्वपूर्ण जगहों पर दी सेवा

साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान बातचीत में विक्रम मिस्त्री (Vikram Misri) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई दौर की बातचीत में हिस्सा लिया। इसके साथ ही मिस्त्री स्पेन, म्यांमार में भारत के राजदूत भी रहे हैं। मिस्त्री ने पाकिस्तान, अमेरिका, बेल्जियम और श्रीलंका में भी कई भारतीय मिशनों पर अपनी सेवा दी है।

क्या है कार्मिक मंत्रालय के आदेश?

मिस्त्री की नियुक्ति की घोषणा को लेकर कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में ये कहा गया है कि, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में डिप्टी NSA विक्रम मिस्त्री की विदेश सचिव के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे रही है। वहीं डिप्टी NSA के रूप में विक्रम मिस्त्री के कार्यकाल को भी कम करने को मंजूरी दी है।

विदेश सचिव की जिम्मेदारी क्या होती है?

विक्रम मिस्त्री (Vikram Misri) को काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। अगर इस पद के जिम्मेदारियों की बात करें तो…

  • भारत सरकार में विदेश सचिव का पद काफी महत्वपूर्ण होता है।
  • विदेश सचिव भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का शीर्ष अधिकारी होता है।
  • विदेश सचिव की जिम्मेदारी भारत की विदेश नीतियों को बनाने में होती है।
  • विदेश सचिव प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और अन्य बरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं।
  • भारत के राष्ट्रीय हितों को सर्वोत्तम रूप से कैसे बढ़ावा दिया जाए इस पर काम करते हैं।
  • विदेश सचिव बनने के लिए एक IFS अधिकारी को विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और कूटनीतियों की गहरी पकड़ होनी चाहिए।

READ MORE New Criminal Law में 1 जुलाई से क्या बदल रहा? घर से ही कर पाएंगे FIR?

Positive सार

विक्रम मिस्त्री (Vikram Misri) एक काबिल अफसर हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी सूझ-बूझ से विदेश नीतियों को संभाला है। उनसे पहले भारत के विनय मोहन क्वात्रा के पास ये जिम्मेदारी थी। जिनका कार्यकाल 30 अप्रैल को ही खत्म हो गया था पर सरकार ने इसे 6 महीने के लिए बढ़ाया था।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES