Vande Bharat Sleeper Train: कब शुरू हो सकती है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?

Vande Bharat Sleeper Train: मोदी 3.0 सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हो चुका है। ऐसे में विकास के कई काम अब एक्शन मोड में हैं। इनमें से एक है रेल सेवाओं के विस्तार के साथ कम पैसे में गुणवत्ता पूर्ण रेल सुविधा हर व्यक्ति तक पहुंचाना। इसीलिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा लाई जा रही है। जानते हैं कब और कहां से हो सकती है इस सेवा की शुरूआत

वंदे भारत स्लीपर जल्द

देशभर के कई रूट पर वंदे भारत चलाने के बाद अब रेल मंत्रालय वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तरफ रुख कर रही है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब जल्द ही पटरी पर आ सकती है। अपना पद संभालने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में इस बात का जिक्र किया।

वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि,- भारतीय रेलवे अगले दो महीने में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) का ट्रायल शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। इस ट्रेन का ट्रायल पूरा होने के बाद संचालन छह महीने में शुरू किया जा सकता है। रेल मंत्री ने ये भी कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को राजधानी की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इस ट्रेन में यात्रियों को तमाम सुविधाएं प्रदान मिलेंगी।

2029 तक 250 से अधिक स्लीपर वंदे भारत

रेल मंत्री ने ये भी कहा है कि, भारतीय रेलवे पूरे देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को जाल की तरह बिछाने का लक्ष्य रख रही है। वहीं साल 2029 तक पूरे देश में 250 से अधिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाए जाने के प्लान पर भी विस्तार से जानकारी दी।

READ MORE Gardening Business Ideas को बना सकते हैं सोर्स ऑफ इनकम!

कहां हो सकती है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) के रूट को लेकर फिलहाल आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिल्ली-मुंबई या दिल्ली-कोलकाता रूट के बीच शुरू किया जा सकता है। इस ट्रेन के कोचों का निर्माण आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से होगा। Vande Bharat Sleeper Train में कुल 16 कोच होंगे, जिसमें 11 थर्ड एसी, 4 कोच सेकंड एसी और 1 कोच फर्स्ट एसी होगी।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES