Youngest MPs of Loksabha 2024: संसद पहुंचे सबसे कम उम्र के सांसद!

Youngest MPs of Loksabha 2024: लोकसभा चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। इस बार के रिजल्ट ने हर किसी को चौकाया। भले ही बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला हो लेकिन सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर एक बार फिर से मोदी सरकार सत्ता में आने वाली है। जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात हर तरफ हो रही है वहीं दूसरी तरफ इस चुनाव में जीत हासिल करने वाले 4 युवा सांसदों की चर्चा भी देश में हो रही है। जानते हैं कौन ये हैं 4 सांसद जो भारत के सबसे कम उम्र के सांसद बन गए हैं। इन सभी की उम्र 25 साल के आस-पास है।

1. पुष्पेंद्र सरोज

उत्तर प्रदेश की कौशांबी लोकसभा सीट से पुष्पेंद्र ने चुनाव जीता है। वो समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र (Youngest MPs of Loksabha 2024) में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बना लिया है। 1 मार्च 1999 को जन्में पुष्पेंद्र सरोज सिर्फ 25 साल 3 महीने है।  पुष्पेंद्र सरोज पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के पुत्र हैं और उन्होंने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की है। पुष्पेंद्र सरोज ने कौशांबी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर को 1.03 लाख वोटों से हराया है।

2. प्रिया सरोज

उत्तर प्रदेश की ही प्रिया सरोज भी इस बार सबसे युवा सांसद (Youngest MPs of Loksabha 2024) बनकर संसद पहुंच गई हैं। उन्होंने यूपी के मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। प्रिया सरोज की उम्र 25 वर्ष 7 महीने है। प्रिया ने बीजेपी सांसद भोलानाथ को 35,850 वोटों के अंतर से मात दी है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार सांसद रहे हैं। एलएलबी की डिग्री हासिल कर चुकीं प्रिया सरोज ने समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था।

3. शांभवी चौधरी

पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल की पुत्रवधू शांभवी ने भी इस बार जीत का परचम लहराया है। उन्होंने चिराग पासवान की लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की है। शांभवी ने सिर्फ 25 साल की उम्र (Youngest MPs of Loksabha 2024) में ही ये कारनामा किया है। उन्होंने बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की है।

4. संजना जाटव

राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर संजना ने चुनाव लड़ा था। संजना जाटव की उम्र भी सिर्फ 25 वर्ष है। (Youngest MPs of Loksabha 2024) संजना को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन वो सिर्फ 409 वोटों के अंतर से हारी थीं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.