Miss World 2024: सिनी शेट्टी को जानते हैं आप मिस वर्ल्ड की हैं दावेदार!

Miss World 2024: दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट कॉम्पीटिशन मिस वर्ल्ड 2024 का फाइनल 9 मार्च को होगा। मुंबई में होने वाले इस कॉम्पिटिशिन के लिए 117 देशों की प्रतिभागी भारत पहुंच गई हैं। मिस वर्ल्ड 2024 71वां एडिशन है। भारत के लिए खास बात ये है कि भारतीय कंटेस्टेंट टॉप 20 में पहुंच चुकी है। यानी कि वो फाइनल्स में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। तो जानते हैं कौन हैं वो जो इस साल के मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशिन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन के बारे में

9 मार्च 2024 को मुंबई में 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि भारत 28 साल बाद इस प्रोग्राम को होस्ट कर रहा है। इससे पहले आखिरी बार 1996 में भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को होस्ट किया था। मिस वर्ल्ड 2024 की सभी प्रतियोगिताएं 18 फरवरी से 9 मार्च के बीच भारत के अलग-अलग शहरों में आयोजित हो रही हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 9 फरवरी को दिल्ली में जबकि समापन समारोह मुंबई में 9 मार्च को आयोजित होगा।

120 नेशनल विनर्स को भारत से आमंत्रण

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया एवलिन मॉर्ले (Julia Evelyn Morley) भारत की सुंदरता पर बात करते हुए कहा, कि “भारत की सुंदरता और यहां 120 राष्ट्रीय विजेताओं को आमंत्रित करना सम्मान और गौरव की बात है। हम दुनिया को भारत की खूबसूरती को दिखाएंगे। मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) ग्रैड फिनाले के लिए सभी में उत्साह दिखाई दे रहा है।

भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं ‘सिनी शेट्टी’

71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World) में भारत को सिनी शेट्टी (Sini Shetty) रिप्रेजेंट कर रही हैं। इससे पहले पूर्व प्रतियोगिताओं में सिनी को एशिया और ओशिनिया से सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर ड्रेस का खिताब भी मिला। उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

भारत को रिप्रेजेंट करना गौरव की बात – सिनी शेट्टी

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए सिनी कहती हैं, कि उनसे पहले मानुषी छिल्लर, रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी और डायना हेडन भारत का नाम रौशन किया है। सिनी ने इनसे मार्गदर्शन लेने  की बात पर कहा कि,’अभी तक किसी से बात नहीं कर पाई हूं, लेकिन उनके सफर से बखूबी जानती हूं। वो मेरे साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। सभी ने अपने पीछे खूबसूरत विरासत छोड़ी हैं। मैं इस प्रतियोगिता का हिस्सा हूं और बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं।’

Also Read- Miss India 2022: Karnataka’s Sini Shetty crowned Femina Miss India World

कहां देख सकते हैं मिस वर्ल्ड का प्रसारण

71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल (71st Miss World Festival) का ग्रैंड फिनाले 9 मार्च को मुंबई में होगा। यह प्रतियोगिता जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोनी लिव पर IST शाम 7:30 बजे से होगा।

भारत ने जीते हैं अब तक इतने टाइटल

मिस वर्ल्ड टाइटल (Miss world title)साल (Year)
रीता फारिया1966
ऐश्वर्या राय1994
डायना हेडन1997
युक्ता मुखी1999
प्रियंका चोपड़ा2000
मानुषी छिल्लर2017

Positive सार 

मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन में भारत का एक समृद्ध विरासत है। भारत ने अब तक 6 बार इस ब्यूटी पेजेंट को अपने नाम किया है। इस साल सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने भी फाइनल को जीतते हुए ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बना ली है। जो वाकई में गौरव की बात है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *