Reading Comprehension कई प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। ये जितना टाइम टेकिंग होता है उतना ही Easiest way होता है ज्यादा नंबर लाने का। लेकिन टाइम टेकिंग होने की वजह से कई छात्र इसमें अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। खासकर बात अगर अंग्रेजी में Reading Comprehension की हो और स्टूडेंट हिंदी मीडियम का हो तो उसे और भी परेशानी होती है । तो इस आर्टिकल की मदद से हम आपको बताएंगे कि कैसे आप Reading Comprehension में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं, बस आपको इन 8 तरीकों को अच्छे से समझना होगा।
1. पहली बार में सरसरी निगाह से देख लें
परीक्षा के दौरान सबसे पहले आप पैसेज एक बार सरसरी निगाहे से ही देख लें ज्यादा समय न लगाएं। पूरा पैसेज पढ़ने के बजाय आप दिए गए प्रश्नों को पहले पढ़ लें, क्योंकि यहां पर हर सेकंड कीमती होता है।
2. पहले प्रश्न पढ़ें, फिर उत्तर लिखें
प्रश्नों को पहले पढ़ लेने से पैसेज पढ़ते समय आपको ध्यान रहेगा कि आपको किस तरह के जवाब देने हैं। इसीलिए पहले प्रश्नों को पढ़ लें ये समय भी कम लेगा और स्मार्ट तरीके से प्रश्न को हल करेंगे। अगर आप किसी प्रश्न में फंस रहे हैं तो पहले उन्हें हल करें जिन्हें आप जानते हैं।
3. शब्दावली आधारित प्रश्नों को करें सॉल्व
ये एक ट्रिक है, अगर आप कम समय में ज्यादा मार्क्स लाना चाहते हैं तो आपको शब्दावली आधारित प्रश्नों को पहले सॉल्व करना होगा। क्योंकि या तो आप शब्द का अर्थ जानते होंगे नहीं जानते हो, यहां पर आप सही शब्द चुनने का प्रयास कर पाएंगे।
4. राइटर के प्रोस्पेक्टिव को समझें
Reading Comprehension में स्कोर करने के लिए लेखक का दृष्टिकोण समझना सबसे इंपॉर्टेंट है। कई बार हम सिर्फ लिखने के लिए लिख देते हैं। जल्दबाजी में ऐसे दिए गए जवाब आपको परेशानी में डाल सकते हैं। कोशिश करें कि लेखक क्या कहना चाहता है वो आप समझ पाएं।
5. फोकस्ड रहें
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन में कंटेंट पर ध्यान देना जरूरी है। जब आप Reading Comprehension सॉल्व कर रहे हैं तो आपके दिमाग में दूसरी चीजें नहीं चलनी चाहिए। अपने दिमाग को भटकने से बचाए। फोक्स्ड रहकर आप अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं।
6. पैसेज को समझें
किसी एक आधार पर पूरा पैसेज टिका होता है। कोशिश करें कि आप उसे समझ पाएं। पढ़ने और तैयारी करने के दौरान आपके नजर से कई बार ऐसी चीजें गुजरी होंगी वो आपको याद आ जाएंगी।
7. प्रैक्टिस करते रहें
यूं ही नहीं कहा जाता प्रैक्टिस मेक मैन परफेक्ट, दरअसल आप जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे उतना ही बेहतर हो जाएंगे। इससे आपको अपनी कमजोरी का पता लगेगा और गलती करने से बचेंगे।
8. मन में पढ़ने की आदत डालें
ये बात थोड़ी अजीब लगेगी लेकिन ये सच है। जब हम होंठो का इस्तेमाल पढ़ने में करते हैं तो ये ज्यादा समय लेती है। वहीं अगर आप मन में पढ़ते हैं तो स्पीड पढ़ पाएंगे। तो Reading Comprehension को सॉल्व करने के लिए मन में पढ़ने की आदत डालें।
Positive सार
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (Reading Comprehension) जितना लैंदी लगता है उतना होता नहीं है। अगर आप समझ से आगे बढ़ें तो इसमें अंक हासिल कर सकते हैं। बस आपको स्मार्ट होने की जरूरत है और यह आपको प्रैक्टिस से ही मिल पाएगा।