प्रधानमंत्री आवास योजना: छत्तीसगढ़ में 2 लाख आवासों का गृह प्रवेश, 3.65 लाख अतिरिक्त घरों की सौगात
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से गरीब परिवारों को केवल पक्की छत ही नहीं मिल रही, बल्कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, निःशुल्क राशन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में व्यापक बदलाव लाने का काम भी किया जा रहा है।
