मेक इन इंडिया फोन एकस्पोर्ट करेगी वीवो, 7500 करोड़ के निवेश से हर साल बनेंगे 6 करोड़ स्मार्टफोन!
वीवो इंडिया 7,500 करोड़ रुपए के निवेश से भारत में हर साल 6 करोड़ स्मार्टफोन तैयार करेगी। इसके तहत वीवो इंडिया इस साल से 'मेक इन इंडिया' स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट शुरू करेगी। ये प्रपोज्ड मैन्युफैक्चरिंग इनवेस्टिंग स्कीम के अंतर्गत किया जाएगा। कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए 2023 तक 3,500 करोड़ रुपए का निवेश करने का प्लान कर रही है।
