अबूझमाड़ की सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान
डॉ. रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले ने वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर अपना पूरा जीवन जनजातीय समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बस्तर के बारसूर और अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित लोगों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा पहुंचाई।
