आदिवासी अंचलों के बच्चों तक पहुंचेगा अंतरिक्ष विज्ञान, ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से खुलेंगे आसमान से आगे के रास्ते
‘स्पेस ऑन व्हील्स’ एक विशेष मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी है, जिसे विद्यार्थियों तक अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें रॉकेट, उपग्रह और अंतरिक्ष अभियानों से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए जाते हैं।
