Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री के नाम हैं कौन से रिकॉर्ड्स?

Sunil Chhetri Retirement: भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने सन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने ट्विटर अब एक्स पर एक 9 मिनट का विडियो शेयर कर रिटायरमेंट की बात कही। भारत के सबसे बड़े फुटबॉलर के रूप में सुनील छेत्री की पहचान है। वो भारतीय इंडिया फुटबॉल टीम के कैप्टन भी हैं। सुनील छेत्री ने बताया कि वो कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लेंगे। सुनील छेत्री का आखिरी इंटरनेशनल मैच 6 जून को होगा। जानते हैं कौन हैं फुटबॉल के लिजेंड सुनील छेत्री और उनके नाम दर्ज है कितने रिकॉर्ड्स

सुनील छेत्री के बारे में

3 अगस्त 1984 में एक पहाड़ी क्षत्रिय परिवार में सुनील छेत्री का जन्म हुआ। छेत्री ने 2002 में मोहन बागान से प्रोफेशनल फुटबॉलर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने बाद में जेसीटी में मेजर लीग सॉकर के कैनसस सिटी विजार्ड्स, चिराग यूनाइटेड और मोहन बागान के लिए खेला। छेत्री ने भारत को 2007 नेहरू कप, 2009 नेहरू कप, 2012 नेहरू कप और साथ ही 2011 सैफ चैम्पियनशिप जीता। सुनील छेत्री 2008 AFC चैलेंज कप के दौरान भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे, जिसमें भारत ने टूर्नामेंट जीता। ऐसा पहली बार हुआ कि 27 वर्षों में भारत ने पहले एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया।

सुनील छेत्री के रिकॉर्ड्स

भारतीय फुटबॉल टीम के कैप्टन सुनील छेत्री 6 जून को कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के क्वालिफायर मैच में आखिरी बार भारत की जर्सी में खेलेंगे। उनके 20 साल के करियर में कई रिकॉर्ड्स उनके नाम हैं। जानते हैं छेत्री रिकॉर्ड्स

पहले भारतीय जिन्होंने खेला 150 इंटरनेशनल

सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) पहले ऐसे भारतीय फुटबॉलर हैं जिन्होंने अपने 20 साल के इंटरनेशनल करियर में 150 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। ये भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है।

टॉप गोल स्कोरर्स में चौथे नंबर

सुनील छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले फुटबॉलर की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 150 मैचों में 94 गोल मारे हैं।

ISL में सबसे ज्यादा गोल छेत्री के नाम

सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने इंडियन सुपर लीग में भी अपना शानदार खेल दिखाया है। छेत्री के नाम आईएसएल में खेले 141 मैचों में 53 गोल दर्ज हैं। बतौर भारतीय खिलाड़ी उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा गोल किए हैं।

खेल रत्न से सम्मानित

सुनील छेत्री को साल 2021 में भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया गया। छेत्री भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर हैं। साल 2011 में अर्जुन अवॉर्ड, 2019 में पद्म श्री अवॉर्ड मिला था।  

रिकॉर्ड 7 बार AIFF प्लेयर ऑफ दी ईयर

सुनील छेत्री को अपने करियर में 7 बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के प्लेयर ऑफ दी ईयर मिल चुका है। उन्होंने साल 2007, 2011, 2013, 2014, 2017,2018-19, 2021-22 में इस अवॉर्ड को जीता है। किसी भी दूसरे खिलाड़ी ने इस अवॉर्ड को 3 से ज्यादा नहीं हासिल किया है।

READ MORE Federation Cup 2024 में नीरज को गोल्ड, ओलंपिक के लिए के हैं तैयार!

Positive सार

सुनील छेत्री ने भारतीय फुटबॉल को एक अलग मुकाम दिलाया है। उनसे प्रेरणा लेकर आज कई युवा भारतीय फुटबॉल को आगे ले जा रहे हैं। सुनील छेत्री का खेल हमेशा लोगों के दिलों में रहेगा।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

info@seepositive.in
Rishita Diwan – Chief editor

8839164150
Rishika Choudhury – Editor

8327416378

email – hello@seepositive.in
Office

Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.