Rinku singh: कौन हैं रिंकू सिंह?  गूगल पर क्यों हो रहे हैं ट्रेंड?

Rinku singh:  गूगल पर अचानक रिंकू सिंह ट्रेंड करने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेटर रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से शादी करने वाले हैं। ये कितना सच है ये तो नहीं पता लेकिन भारतीय क्रिकेट फैन्स को रिंकू सिंह का खेल और उनका अंदाज दोनों पसंद है। ऐसे में क्या आप भी जानना चाहेंगे क्यों रिंकू सिंह कौन हैं और भारतीय क्रिकेट की दुनिया में उनका क्या स्थान है। जानते हैं इस लेख में…

IPL से हुई थी एंट्री

रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि (IPL) से चमके सितारे हैं। आईपीएल (IPL) में उस समय उनका नाम तब लोगों की जुबान पर आया जब उन्होंने IPL के एक मैच में छक्कों पर छक्के लगाकर कोलकाता का मैच अपने नाम किया था।

भारतीय क्रिकेट और रिंकू सिंह

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आईपीएल (IPL) के बाद भारतीय क्रिकेट में भी झंडे गाड़े हैं। यही वजह है कि भारतीय फैन्स उनके खेल के दिवाने हैं। रिंकू के खेल को पसंद करने की कई वजहें हैं जिनमें से सबसे बड़ा भरोसा ये है कि अगर रिंकू सिंह मैदान पर होंगे तो भारत की जीत भारत की ही होगी।

उत्तर प्रदेश से है संबंध

12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में जन्में रिंकू के पिता का नाम खानचंद्र सिंह है। ये बात शायद ही कम लोगों को पता होगी कि रिंकू के पिता एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते थे। उनकी मां नाम वीना देवी एक हाउस वाइफ हैं।

संघर्षों से लड़कर जारी रखा खेलना

रिंकू के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई। लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। सिर्फ 9वीं तक ही पढ़ने वाले रिंकू सिंह अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर पर आते हैं। रिंकू ने सभी आर्थिक परेशानियों के बावजूद अपना खेल जारी रखा। भाई-बहनों ने भी उनकी मदद की। एक समय ऐसा भी आया कि वो रिंकू क्रिकेट के सपने को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। लेकिन कहते हैं न कि आपका सपना आपको बांधकर रखता है। रिंकू के कोच में मसूदुज़-ज़फ़र अमिनी, सुरेश शर्मा और मंसूर अहमद का नाम शामिल है।

IPL करियर

रिंकू सिंह के आईपीएल करियर की बात करें तो उनकी जुनून उनके खेल में दिखाई देता है। आईपीएल खेलते हुए ही उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। रिंकू ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2017 में थी जब पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा था। फिर रिंकू सिंह रुके नहीं। साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 80 लाख रुपए में खरीदा। लेकिन इस मैच में वो ज्यादा खेल नहीं पाए।

READ MORE Koneru Humpy: दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता!

Positive सार

रिंकू सिंह (Rinku Singh) आज क्रिकेट का बड़ा और होनहार नाम है। उनके खेल में उनका जूनून दिखाई देता है। भले ही आज रिंकू सिंह एक ट्रेंडिंग स्टार हैं, लेकिन उनका संघर्ष एक प्रेरणा है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (Priya saroj) की शादी की बातों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं पता लेकिन रिंकू सिंह का खेल जरूर लोगों को उत्साहित करता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.