Hockey Asia Cup 2025: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना परचम लहराया। राजगीर (बिहार) में खेले गए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया (India, Hockey Asia Cup 2025) ने न केवल चौथी बार एशिया कप अपने नाम किया बल्कि हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
भारत vs कोरिया फाइनल
Hockey Asia Cup 2025
पहले ही मिनट में गोल- भारत ने धमाकेदार शुरुआत की। हरमनप्रीत के शानदार पास को सुखजीत सिंह ने गोल में तब्दील किया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
- मिस हुई पेनल्टी- छठे मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन जुगराज सिंह गोल नहीं कर सके।
- दिलप्रीत का पहला गोल- सेकंड क्वार्टर में दलप्रीत सिंह ने शानदार स्ट्राइक से भारत की बढ़त 2-0 कर दी।
- फिर चमके दिलप्रीत- थर्ड क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल दागा और स्कोर 3-0 कर दिया।
- अमित रोहिदास का गोल- चौथे क्वार्टर के 50वें मिनट में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए भारत को 4-0 से आगे कर दिया।
- कोरिया का इकलौता गोल- 51वें मिनट में कोरिया के डेन सोन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। ये उनका पहला और आखिरी गोल साबित हुआ।
- भारत की ऐतिहासिक जीत- मैच के अंत में स्कोर 4-1 रहा और भारत ने चौथी बार एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया।
Tennis: जानें टेनिस की पूरी ABCD, फॉर्मेट्स से लेकर टूर्नामेंट तक सबकुछ!
वर्ल्ड कप 2026 की ओर कदम
इस खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम ने अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का टिकट भी पक्का कर लिया है।
- भारतीय गोल स्कोरर्स
- सुखजीत सिंह
- दिलप्रीत सिंह (2 गोल)
- अमित रोहिदास
Positive सार
भारत की यह जीत न सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि भारतीय हॉकी के सुनहरे भविष्य की भी झलक दिखाती है। इस फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार आक्रामक खेल दिखाया और कोरिया को पूरी तरह दबाव में रखा।