Federation Cup 2024: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर (Javelin Thrower) नीरज चोपड़ा एक बार फिर से छा गए हैं। उन्होंने एथलेटिक्स फेडरेशन कप 2024 में फिर से अपनी काबिलियत का परचम लहरा दिया है। नीरज ने जेवलीन थ्रो कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल हासिल किया है। भुवनेश्वर में चल रहे फेड कप में उन्होंने 82.27 मीटर थ्रो किया।
नीरज का शानदार प्रदर्शन
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 27वें नेशनल फेडरेशन कप में अपना शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फेडरेशन कप (Federation Cup 2024) में गोल्ड मेडल जीता। नीरज तीन साल बाद घरेलू प्रतियोगिता में उतरे हैं। उन्होंने ने 82.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। उनका परफॉर्मेंस ये बताता है कि वो पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए तैयार हैं। नीरज इस प्रतियोगिता के दौरान नीरज बेहद सतर्क होकर खेलते दिखाई दिए। उनके खेल के दौरान ये साफ देखा जा सकता था कि उनको ओलंपिक से पहले अपनी चोट की चिंता है।
मनु को हराया
फेडरेशन कप (Federation Cup 2024) की इस प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में डीपी मनु भी शामिल थे। मनु ने 81.43 मीटर का थ्रो फेंका जबकि नीरज चोपड़ा 81.29 तक पहुंच गए। चौथे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 82.27 मीटर थ्रो किया और आगे निकल गए। इस राउंड में डीपी मनु 81.47 मीटर तक थ्रो कर पाए और जीत नीरज को मिली।
READ MORE 7 अगस्त को क्यों भारत नीरज की जीत का मनाता है जश्न?
Positive सार
फेडरेशन कप (Federation Cup 2024) में नीरज का प्रदर्शन ये बताता है कि नीरज अपने खेल के प्रति कितन संजीदा हैं। नीरज चोपड़ (Neeraj Chopra) आज हर युवा के साथ-साथ भारतीयों की प्रेरणा हैं। उनका खेल एक अलग ही जोश जगाता है। नीरज से भारत को काफी उम्मीदें हैं। ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज Paris Olympic में भी चमकेंगे।