Silicon spray: कैसे मिलता है फसलों को? सिलिकॉन स्प्रे करता है मदद?

Silicon spray: आज खेती की नई टेक्नीक और एडवांस एग्री का दौर चल चुका है। अब किसान पारंपरिक किसानों की तरह खेती नहीं करते हैं। वहीं खेती की नई तकनीकों और जानकारियों ने किसानों को प्रेरित भी किया है। ऐसी ही तकनीकों में से एक है सिलिकॉन स्प्रे का इस्तेमाल खेती में करना। इससे फसल को विटामिन मिलता है। जानते हैं कैसे किसान इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और क्या होता है इसका फायदा?

सिलिकॉन के बारे में

सिलिकॉन वो मिनरल है जो पृथ्वी में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सिलिकॉन कई फसलों के लिए फायदेमंद तो होता ही है साथ ही जब इसे कुछ मिट्टी में उर्वरक के रूप में मिक्स किया जाता है तो ये पौधों की प्रजातियों खास तौर पर घास, मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के तौर पर सिलिकॉन ले लेते हैं।

फसलों के लिए हेल्दी

जैसे हमें स्वस्थ्य रहने के लिए जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। वैसे ही पौधों को भी हेल्दी रहने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। फसलों को जरूरी पोषक तत्व मिलने से उसकी उपज बढ़ जात है। यही वजह है कि किसानों को अपनी फसलों के लिए सिलिकॉन का इस्तेमाल प्रमुख रूप से करना चाहिए। सिलिकॉन को अक्सर अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है, लेकिन ये फसलों के लिए ज़रूरी मिनरल्स का काम करता है।

क्या होता है सिलिकॉन का काम?

सिलिकॉन कई फसलों के लिए फायदेमंद होता है। सिलिकॉन को मिट्टी में उर्वरक के रूप में मिलाने से पौधों की रक्षा प्रतिक्रिया में सुधार होता है। सिलिकॉन कीटों के हमले, बीमारी और पर्यावरणीय तनाव से पौधों को सुरक्षा देते हैं।

पौधों के जीवन के लिए जरूरी सिलिकॉन

सिलिकॉन को भले ही पौधों में जरूरी एलिमेंट के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाता है। लेकिन जब यह पौधों के पोषण तंत्र में शामिल होता है तो यह निश्चित रूप से अहम रोल अदा करता है। आजकल किसान फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए फसलों पर सिलिकॉन स्प्रे करते हैं।

पौधों में सिलिकॉन के फायदे

  • सिलिकॉन पौधों की संरचनाओं को मजबूत बनाता है।
  • पौधे मजबूत होते हैं और तेज हवाओं, भारी बारिश को झेलने में सक्षम हो जाते हैं।
  • सिलिकॉन पौधों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को सक्रिय करते हैं।
  • ये कीटों और बीमारियों के खिलाफ सुरक्षा देते हैं।
  • उत्पादन को बढ़ाने में भी ये मददगार होते हैं।
  • सिलिकॉन स्प्रे (Silicon spray) पौधों को रोगजनकों और कीटों के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनाते हैं।
  • पौधों की जल की कमी को झेलने की क्षमता में सुधार करते हैं।

READ MORE नारियल की खेती भारत को देगी वैश्विक व्यापार के मौके!

Positive सार

पौधों में सिलिकॉन स्प्रे (Silicon spray) की कमी के आमतौर पर स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई नहीं देती है। लेकिन किसानों को इन पहलुओं पर ध्यान देते रहना चाहिए। उपज बढ़ाने के लिए किसानों को अपनी फसलों में सिलिकॉन का स्प्रे जरूर करना चाहिए।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.