Renuka Jagtiani बनीं भारत की नई बिलिनेयर, पति चलाते थे कैब!

Renuka Jagtiani: फोर्ब्स (Forbs) ने दुनियाभर के बिलियनेयर्स की इस साल की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में वैश्विक अमीरों के साथ ही भारत के 25 लोगों का नाम है। इन 25 नए भारतीय बिलियनेयर्स में भारत की कारोबारी रेणुका जगतियानी का भी नाम शामिल है। 70 साल की रेणुका $4.8 बिलियन की संपत्ति के साथ यूएई के रिटेलिंग समूह लैंडमार्क की चेयरपर्सन हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई की ग्रेजुएट रेणुका को ये संपत्ति अपने पति मिकी जगतियानी से मिली है। पिछले साल उनका मिकी जगतियानी का निधन हो गया था। जानते हैं कौन हैं रेणुका जगतियानी और कैसे उन्होंने खड़ी की 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार…

ऐसे हुई रेणुका के कंपनी की शुरूआत

रेणुका जगतियानी (Renuka Jagtiani) के बारे में जानने से पहले उनके पति मिकी जगतियानी के बारे में जानना जरूरी है। दरअसल मिकी जगतियानी किसी कारोबारी घराने से संबंध नहीं रखते थे। उन्होंने अपना कारोबार अपने दम पर खड़ा किया। भारत में जन्में मिकी ने पढ़ाई के दौरान कैब भी चलाई। कई छोटे-बड़े काम शुरू करने के बाद मिकी ने लैडमार्क ग्रुप की शुरुआत की। कुछ ही सालों में उनकी दौलत बढ़कर 5.2 अबर डॉलर यानी कि लगभग 45 हजार करोड़ रुपये पहुंच गई। सब बढ़िया चल रहा था लेकिन अचानक मिकी की तबियत बिगड़ी और वो बिस्तर पर पड़े रहे।

संभाली कंपनी की जिम्मेदारी

मिकी के मौत के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हुए रेणुका ने कारोबार की बागडोर अपने हाथों में ली। जब उन्होंने काम करना शुरू किया तो उनके पास कारोबार चलाने का अनुभव नहीं था। उन्होंने अपनी समझ से लैंडमार्क को न केवल संभाला बल्कि मुनाफे वाली कंपनी भी बनाई। आज उनकी गिनती भारत के अरबपतियों में है। 39921 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ रेणुका जगतियानी (Renuka Jagtiani) भारत की 44वीं सबसे अमीर महिला के रूप में अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं।

कई देशो में हैं व्यापार

लैंडमार्क ग्रुप मिडिल ईस्‍ट, अफ्रीका और इंडिया में अपना कारोबार कर रही है। दुनियाभर में इसके 2200 आउटलेट हैं और देशभर में 3 करोड़ वर्गफुट की जगह में यह रिटेल कारोबार है। दुनिया के 21 देशों में फिलहाल ये कंपनी काम कर रही है।

READ MORE How Travel Can Lead to a Fulfilling Life

Positive सार

रेणुका जगतियानी इस समय लैंडमार्क ग्रुप की अध्यक्ष और सीईओ पद की जिम्मेदारी निभा रही हैं। 20 से भी ज्यादा सालों में रेणुका जगतियानी (Renuka Jagtiani) ने कंपनी का नेतृत्व किया। उनकी लीडरशिप में कंपनी ने कॉर्पोरेट रणनीति और नए बाजारों में विस्तार किया है। कंपनी के प्रमुख के रूप में, जिगतियानी 50,000 से अधिक कर्मचारियों के टीम को संभाल रही हैं। फोर्ब्स की टॉप 100 अमीरों की सूची में उनका नाम 44वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 4.8 अरब डॉलर है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *