असम में चाय बेचने वाले युवा ने पहले प्रयास में पास की NEET परीक्षा, दिल्ली के एम्स से बनेंगे डॉक्टर!

एक खूबसूरत पंक्ति है कि “एक दिन वर्षों का संघर्ष बहुत खूबसूरत तरीके से तुमसे टकराएगा।” यानि की अगर आप अपने सपनों के लिए लगातार प्रयासरत हैं तो आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। इस बात को पूरी तरह से सही साबित करती है असम के एक चाय बेचने वाले युवा राहुल दास की कहानी। राहुल ने 24 साल की उम्र में अपने पहले प्रयास में ही नीट की परीक्षा पास की है और अब वह दिल्ली एम्स में दाखिला ले रहे हैं।

Continue Readingअसम में चाय बेचने वाले युवा ने पहले प्रयास में पास की NEET परीक्षा, दिल्ली के एम्स से बनेंगे डॉक्टर!

क्वांटा इलेक्ट्रिक बाइक ने बनाया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, बिना चार्ज किए चली 4011 किमी!

क्वांटा कंपनी की ई-बाइक ने सिंगल चार्ज में 4011 किमी की दूरी तय कर रिकॉर्ड कायम किया है। हैदराबाद की इस इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप ग्रेवटन मोटर्स ने यह दावा किया है कि उनकी कंपनी क्वांटा बाइक ने कन्याकुमारी से खारदुंग ला (लद्दाख) तक की दूरी केवल 164 घंटे, 30 मिनट में पूरी की है। यानी कि लगभग 6 दिन। इसके अलावा बाइक का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।

Continue Readingक्वांटा इलेक्ट्रिक बाइक ने बनाया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, बिना चार्ज किए चली 4011 किमी!

किसान संघों के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक और विशेषज्ञोंकी मदद से MSP के लिए समिति बनाएगी सरकार!

भारत सरकार MSP तय करने के लिएकिसान संघों के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक और विशेषज्ञों की मदद से एक समिति बनाएगी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में बताया कि MSP कमेटी में किसान संघों के सदस्य, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और लाभार्थी शामिल होंगे। दरअसल नवंबर 2021 में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के बाद किसान MSP से जुड़ी मांगे कर रहे थे। यह समिति किसानों की एमएसपी से संबंधित परेशानियों का हल देंगे साथ ही किसानों के लाभ के लिए सुझाव भी देंगे।

Continue Readingकिसान संघों के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक और विशेषज्ञोंकी मदद से MSP के लिए समिति बनाएगी सरकार!

भारत और जापान की साझेदारी से आईआईटी हैदराबाद में बनेगा सुजुकी इनोवेशन सेंटर!

भारत और जापान की साझेदारी से आईआईटी हैदराबाद परिसर में इनोवेशन सेंटर खोला जाएगा। दरअसल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद और भारत में सबसे बड़े कार निर्माता मारुति की पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन आपस में मिलकर सुजुकी इनोवेशन सेंटर खोलेगी। जापान ने सुज़ुकी इनोवेशन केंद्र शुरू करने के लिए 3 साल का अनुबंध किया है।

Continue Readingभारत और जापान की साझेदारी से आईआईटी हैदराबाद में बनेगा सुजुकी इनोवेशन सेंटर!

End of content

No more pages to load