Delhi Shopping Festival: दिल्ली में होगा सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल, जानें विशेषताएं!



Delhi Shopping Festival अब भारत की शान बढ़ाएगा। दुबई फेस्टिवल (Dubai Festival) की तर्ज पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘Delhi Shopping Festival’ का आयोजन किया जाएगा। यह अगले साल यानी कि 2023 में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। इसकी घोषणा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया। यह पहली बार होगा जब भारत किसी बड़े शॉपिंग फेस्टिवल (shopping festival) को होस्ट करेगी।

Delhi Shopping Festival भारत कोअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करेगा पेश

Delhi Shopping Festival शॉपिंग के अलावा देश और दुनिया भर के लोगों को इस फेस्टिवल में आमंत्रित किया जाएगा। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में यह Shopping Festival देश और दुनिया में भारत की क्षमता का प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के सीएम ने Delhi Shopping Festival की घोषणा करते हुए कहा कि जो भी फिलहाल दिल्ली से बाहर हैं या दिल्ली (DELHI) आने का प्लान कर रहे हैं। वे फरवरी में दिल्ली जरूर आएं। और इसक लिए अभी से टिकट बुक कर लें।

Delhi Shopping Festival कई रंगों में आएगी नजर

भारतीय उत्पादों, कला संस्कृति, खेल, मनोरंजन, आध्यत्म और तकनीक से जुड़ी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। हर जगह लगभग 200 कार्यक्रम होंगे। फेस्टिवल (Festival) के लिए ओपनिग और क्लोसिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही फूड वाक्स का भी आनंद लोग ले पाएंगे।

Delhi Shopping Festival करेगी देश की इकोनॉमी को बूस्ट

भारतीय कला संस्कृति की झलक देता यह फेस्टिवल भारतीय इकोनॉमी को बूस्ट करेगी। भारत के स्थानीय व्यवसायकर्ताओं के लिए यह एक बड़ा मंच होगा। यहां हर सप्ताह दुकानदारों को पुरस्कृत किया जाएगा। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शहर और दुकानों को नया रंग दिया जा रहा है। स्थानीय लोग भी इसमें पार्टिसिपेट कर सकें इसके लिए स्ट्रीट आर्ट, स्थानीय कला और संस्कृतियों पर भी काम किया जा रहा है।

दिल्ली (DELHI) सरकार Delhi Shopping Festival की पहुंच बढ़ाने के लिए फूड और हास्पिटैलिटी इंडस्ट्री के साथ सहयोग करेगी। शॉपिेग फेस्टिवल की पहुंच हर किसी तक पहुंचाने के लिए विशेष डिस्काउंट्स भी दिए जाएंगे।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *