PM MODI: प्रधानमंत्री ने पीएम केयर्स फंड को डोनेट की लता मंगेशकर अवार्ड राशि!



HIGHLIGHTS:

• PM MODI ने पीएम केयर्स फंड को दान की एक लाख रुपए की धनराशि
• लता मंगेशकर अवार्ड के रुप में मिली थी धनराशि
• लता मंगेशकर अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्तित्व हैं पीएम मोदी

PM MODI ने अपना पहले लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड की राशि पीएम केयर्स फंड में दान किया। पीएम ने अवार्ड की एक लाख रुपए की राशि को चैरिटी के लिए डोनेट कर दिया था। पीएम मोदी (PM MODI) को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये की राशि ट्रस्ट से मिली थी। अब ट्रस्ट ने एक पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है कि चैरिटी के लिए उनके द्वारा दान की गई एक लाख रुपये की धनराशि को पीएम केयर फंड में देने का फैसला लिया गया है।

PM MODI, लता मंगेशकर अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्तित्व

PM MODI को मुंबई में 80वें वार्षिक मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में देश और समाज के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए पहला लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड दिया गया था। सम्मान लेते हुए PM MODI ने कहा था कि वह इस पुरस्कार को देश के सभी नागरिकों को समर्पित करते हैं। उन्होंने लता मंगेशकर की स्मृति में कहा कि संगीत, मातृत्व और प्रेम की भावना दे सकता है। संगीत आपको देशभक्ति और कर्तव्य के शिखर पर ले जाता है। हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस शक्ति को को लता दीदी के रूप में देखा। पीएम ने कहा कि उन्हें संगीत जैसे विषय का ज्ञान नहीं है। लेकिन सांस्कृतिक समझ से, उन्हें लगता है कि संगीत भी एक साधना और एक भावना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि संगीत की साम्राज्ञी होने के साथ-साथ लता मंगेशकर उनकी बड़ी बहन भी थीं। लता दीदी से बहन का प्यार पाने से बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं हो सकता है, उन्होंने पीढ़ियों को प्रेम और भावना का उपहार दिया है।

लता मंगेशकर अवार्ड

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, लता मंगेशकर की स्मृति और सम्मान में देने की घोषणा की गई थी। लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की आयु में हुआ था। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक बयान जारी कर कहा गया कि, यह पुरस्कार हर साल किसी एक व्यक्ति को दिया जाएगा, जिसने देश, उसके लोगों और समाज के लिए पथप्रदर्शक, शानदार और अनुकरणीय कार्य किया है।

PM MODI ने पुरस्कार स्वीकार कर एक लाख की धनराशि को दान किया

PM MODI ने पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार मुंबई में प्राप्त किया था। पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने पुरस्कार की रकम को ट्रस्ट से किसी संस्था या जरूरतमंद प्रतिभाओं को दान करने के लिए कहा था। 27 मई को ट्रस्टी और लता मंगेशकर के छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि ट्रस्ट ने फैसला किया है कि एक लाख रुपये की धनराशि को पीएम केयर्स फंड को दान स्वरूप दिया जाएगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES