GOVT. JOB: 12वीं पास युवा बनेंगे कांस्टेबल, SSC के जरिए भरे जाएंगे 1411 पद!



सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसके लिए 30 साल की उम्र तक के 12वीं पास उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सिलेक्शन के लिए रिटन टेस्ट देना होगा।

आयु सीमा (Age Limit)

कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के आवेदकों की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 वर्ष की होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। जिसमें एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार को 5 साल की छूट मिलेगी। जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट है। जबकि स्पोर्ट्स कोटा के तहत सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट देने का नियम है।

योग्यता (Qualification)

भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास भारी मोटर वाहन का वैध लाइसेंस जरूरी है।

रिटन टेस्ट से होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार को सिलेक्शन के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा पास करनी होगी। यह टेस्ट 100 नंबर की होगी। इसमें कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं है जबकि इसमें जनरल नॉलेज के 20 सवाल, जनरल इंटेलिजेंस यानी रीजनिंग के 20 सवाल, अंकगणित के 10 सवाल और सड़क नियमों, गाड़ी की मेंटेनेंस का ज्ञान, वाहन प्रदूषण से जुड़े 50 सवाल पूछे जाएंगे।

इन सवालों का स्तर 10वीं कक्षा के होंगे। इसको पास करने के बाद फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। इन सबको क्लियर कर लेने के बाद डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन फिर मेरिट के आधार पर फाइनल सिलेक्शन होगा।

वेतन

भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 21 हजार 700 से लेकर 69 हजार 100 रुपए तक का वेतन मिलेगा।

फीस

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य/ ओबीसी के उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस देनी है। जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक को निशुल्क आवेदन करना होगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES