World’s Brightest: 13 वर्षीय नताशा दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली छात्रा, 76 देशों के 15 हजार छात्रों को हराकर पाया मुकाम !



13 साल की नताशा पेरियानयागम को अमेरिका स्थित जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ (Johns Hopkins CTY) द्वारा लगातार दूसरे वर्ष दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में शामिल किया गया है। नताशा ने यह उपलब्धि 76 देशों के 15,000 से अधिक छात्रों को हराकर हासिल किया है। नताशा न्यू जर्सी में फ्लोरेंस एम गौडिनेर मिडिल स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने स्प्रिंग 2021 में जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ (CTY) की परीक्षा तब भी दी थी, जब वह ग्रेड-5 में पढ़ रही थीं। इस लिस्ट को 76 देशों के 15,000 से अधिक छात्रों के ऊपरी-ग्रेड-स्तर के परीक्षणों के परिणामों के आधार पर तैयार किया गया है।

जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ (CTY) के बारे में

जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ (CTY) ने वैश्विक स्तर पर सबसे टैलेंटेड छात्रों की पहचान करने और उनकी शैक्षणिक क्षमताओं की स्पष्ट तस्वीर प्रदान करने के लिए ग्रेड स्तर से ऊपर के परीक्षण का उपयोग किया है। एडवांस ग्रेड-8 प्रदर्शन के 90 प्रतिशत के साथ मौखिक और मात्रात्मक वर्गों में उसके परिणाम से नताशा पेरियानयागम को इस सूची में शामिल किया गया।

विश्वविद्यालय ने बयान जारी कर कहा, इस साल, उन्हें एसएटी, एसीटी, स्कूल और कॉलेज एबिलिटी टेस्ट या CTY टैलेंट सर्च के हिस्से के रूप में लिए गए समान मूल्यांकन में उनके शानदार प्रदर्शन और विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए सम्मानित किया गया है। पेरियानयागम के माता-पिता का संबंध चेन्नई से है। उन्होंने कहा कि नताशा को खाली समय में डूडलिंग करना और जेआरआर टोल्किन के उपन्यास पढ़ना बहुत पसंद है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, पेरियानयागम 76 देशों के उन 15,300 छात्रों में शामिल रहीं, जो 2021-22 प्रतिभा खोज वर्ष में CTY का हिस्सा थे। उन प्रतिभागियों में से 27 प्रतिशत से भी कम सीटीवाई समारोह के लिए एलिजिबल थे। जो अपने टेस्ट स्कोर के आधार पर या तो उच्च या भव्य सम्मान के हकदार हैं। अपने नवीनतम प्रयास में, पेरियानायगम ने सभी उम्मीदवारों के बीच सबसे ज्यादा अंक हासिल किए।

CTY की कार्यकारी निदेशक डॉ एमी शेल्टन ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह केवल एक परीक्षा में हमारे छात्रों की सफलता की पहचान नहीं होती है, बल्कि खोज और सीखने के उनके प्यार और उनके युवा जीवन में अब तक जमा किए गए सभी ज्ञान को हमारा प्रोत्साहन देने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन सभी तरीकों के बारे में सोचना रोमांचक है जिसमें वे अपने जुनून को खोजने, पुरस्कृत और समृद्ध अनुभवों में शामिल होने और अपने समुदायों और दुनिया में 
उल्लेखनीय चीजें हासिल करने के लिए उस क्षमता का इस्तेमाल करेंगे।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES