MSMES के लिए कर्नाटक TATA TECHNOLOGIES कर रही अभिनव पहल, जानें क्या होगा फायदा?



• MSMES के लिए 2,000 करोड़ रुपये का निवेश
• इंजीनियरिंग सेंटर खोलेगी TATA TECHNOLOGIES
• प्रत्येक केंद्र पर लगभग 630 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान

टाटा ग्रुप (Tata Group) की सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) MSMES को समर्थन देने के लिए राज्य में तीन सामान्य इंजीनियरिंग सुविधा केंद्र (CEFCs) की शुरुआत करने वाली है। इससे पहले कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कहा था कि तीन सुविधाओं की स्थापना के लिए 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता हो सकती है।

टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ बातचीत शुरू

मंत्रालय के अनुसार टाटा टेक्नोलॉजीज की टीम ने कर्नाटक विधानसभा में मंत्री से मुलाकात की और इस संबंध में एक पोर्टफोलियो सौंपा।

खास बात ये है कि MSMES के लिए इस तरह के केंद्र स्थापित करने का यह पहला प्रस्ताव बताया है। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 630 करोड़ रुपये की लागत आने की बात कही जा रही है।

केंद्रों के निर्माण से लोगों को होगा फायदा

ये भी कहा जा रहा है कि सीईएफ केंद्र उन्नत विनिर्माण 4.0, इलेक्ट्रिक वाहन परीक्षण और एयरोस्पेस और रक्षा को पूरा करे सकेंगे और इन क्षेत्रों में आने वाले MSMES और स्टार्टअप को काफी लाभ होगा। 

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सरकार ने MSMES क्षेत्र को मजबूत करने को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। पाटिल ने ये भी कहा कि प्रत्येक सीईएफ केंद्र को लगभग पांच एकड़ जमीन की जरूरत होगी और इसे उपलब्ध कराने पर आने वाले दिनों में निर्णय लिया होगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES