G20 की मेज़बानी से भारत को होगा फायदा, कारोबार के लिए खुलेंगे नए द्वार!

जी-20 की होस्टिंग से वैश्विक स्तर पर भारत के रिश्ते काफी मज़बूत होंगे। ऐसा मानना है आर्थिक मामलों के जानकारों के, उनका मानना है कि भारत की जी-20 के लिए प्रेसिडेंसी का रोल सदस्य देशों के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करने में मददगार हो सकता है।

दरअसल G20 भविष्य की वैश्विक आर्थिक वृद्धि और समृद्धि को सुरक्षित करने में एक रणनीतिक भूमिका रखता है, क्योंकि इसके देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत भाग को लीड करते हैं, जो कि विश्व की जनसंख्या का लगभग वन थर्ड है।


मल्डटीलेटरल प्लेटफॉर्म की प्रेसीडेंसी भारत के लिए अवसर

एक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि इस  ने कहा कि इस मल्डटीलेटरल प्लेटफॉर्म की प्रेसीडेंसी करना भारत के लिए एक अवसर की तरह है। क्योंकि वह निवेश को आकर्षित करने के लिए अपनी ताकत और उपलब्धियों का अच्छी तरह से प्रदर्शन करने का मौका है। इन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ अपने व्यापार संबंधों को भारत जी-20 के माध्यम से गहरा बना सकता है।


फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए तेजी से हो रही बातचीत, व्यापार करने में आसानी, आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास, कुशल जनशक्ति, बढ़ती आय के साथ बड़ी आबादी के साथ भारत की कुछ पॉजीटिव चीजें हैं जो भारत को इन सदस्य देशों के साथ व्यापार को बढ़ाने में मदद करती है।

जी-20 के बारे में…

G20 में 20 नहीं बल्कि 43 सदस्य देश हैं। इनमें 19 देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके और यूएस हैं वहीं यूरोपीय संघ के 27 सदस्यीय समूह देश और तीन यूरोपीय संघ के देश – फ्रांस, जर्मनी, इटली शामिल हैं। G20 का सबसे बड़ा व्यापार ब्लॉक, EU, इस साल 1 अक्टूबर से कार्बन रेंज एडजेस्टमेंट मैकेनिज्म को गति देगा, जिससे भारत जैसे देशों से निर्यात महंगा हो सकता है।


G20 सदस्यों में, भारत 2022 में वस्तुओं और सेवाओं के कुल व्यापार (1,662 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के मामले में नौवें नंबर पर अपना स्थान रखता है। यूरोपीय संघ (17,151 बिलियन अमेरिकी डॉलर), चीन (7,183 बिलियन अमेरिकी डॉलर) और यूएसए (6,933 बिलियन अमेरिकी डॉलर) टॉप थ्री पर हैं।

कुल मिला कर देखा जाय तो भारत की स्थिति काफी मज़बूत है, जो भविष्य में व्यापर की संभावनाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES