Whatsapp Train Food: रेल यात्रा के दौरान अब खाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है! इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की फूड डिलीवरी सर्विस जूप (Zoop) ने जियो हैप्टिक के साथ मिलकर इस सेवा की शुरूआत की थी। इससे यात्री वॉट्सऐप पर सिर्फ एक मैसेज भेजकर अपने PNR नंबर के जरिए मनपसंद खाना ऑर्डर कर सकते हैं और वह सीधे उनकी सीट तक पहुंच जाएगा।
कैसे काम करती है ये सुविधा?
रेल यात्री वॉट्सऐप चैटबॉट का उपयोग करके आसानी से अपना ऑर्डर कर सकते हैं। यात्री को अपने 10 अंकों वाले PNR नंबर की मदद से खाना ऑर्डर करने का विकल्प मिलेगा। ऑर्डर के बाद यात्री अपने खाने की डिलीवरी को ट्रैक कर सकते हैं और किसी भी समस्या के लिए सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं।
100 से ज्यादा स्टेशनों पर सुविधा
यह सुविधा 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर शुरू की गई है, जिसमें प्रमुख स्टेशन शामिल हैं,
- विजयवाड़ा
- वडोदरा
- मुरादाबाद
- वारंगल
- दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
- कानपुर
- आगरा कैं
- टूंडला जंक्शन
- बल्हारशाह जंक्शन
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्री वॉट्सऐप पर +91 7042062070 नंबर पर चैट कर सकते हैं।
- वॉट्सऐप पर खाना ऑर्डर करने का आसान तरीका
- अपने मोबाइल में Zoop WhatsApp चैटबॉट नंबर +91 7042062070 सेव करें।
- वॉट्सऐप खोलें और Zoop चैटबॉट से चैट शुरू करें।
- अपना 10 अंकों का PNR नंबर टाइप करें।
- Zoop आपकी यात्रा विवरण को वेरिफाई करेगा और अगले स्टेशन का चयन करने को कहेगा।
- इसके बाद कुछ रेस्तरां के विकल्प दिखाए जाएंगे।
- अपनी पसंद का खाना ऑर्डर करें और भुगतान का तरीका चुनें।
- ऑर्डर कन्फर्म करने के बाद, चैटबॉट पर ही ऑर्डर ट्रैकिंग उपलब्ध होगी।
- ट्रेन के चयनित स्टेशन पर पहुंचते ही Zoop आपका खाना सीट पर डिलीवर कर देगा।
यात्रियों को कैसे मिलेगा फायदा?
- बेहतर सुविधा- सफर के दौरान गुणवत्तापूर्ण और पसंदीदा खाना ऑर्डर करने की सुविधा।
- सीट पर डिलीवरी- अब प्लेटफॉर्म पर दौड़ने की जरूरत नहीं, खाना सीधे सीट पर पहुंचेगा।
- रीयल-टाइम ट्रैकिंग- ऑर्डर की स्थिति को लाइव ट्रैक करने का विकल्प।
- तेजी और सरलता- बस वॉट्सऐप पर एक मैसेज से ऑर्डर करने की सुविधा।
- 100+ स्टेशनों पर उपलब्धता- प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यह सेवा प्रभावी रूप से काम कर रही है।
क्या भविष्य में यह सुविधा और बढ़ेगी?
IRCTC और Zoop इस सेवा को और अधिक स्टेशनों तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। रेलवे के डिजिटलाइजेशन प्रयासों के तहत, यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट सुविधाएं देने पर जोर दिया जा रहा है।
एक महत्वपूर्ण पहल
अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और भूख लगी हो, तो क्या आप इस नई सुविधा का लाभ उठाना चाहेंगे? अब जब IRCTC और Zoop ने इसे इतना आसान बना दिया है, तो अगली यात्रा में इसे जरूर आजमाएं!