Visa free Tour: दुनिया के ये देश भारतीयों को देते हैं वीजा-फ्री एंट्री

 Visa free Tour: त्योहारों के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है और घूमने के लिए इससे अच्छा मौसम नहीं होता है। ठंड के मौसम में स्कूलों में विंटर विकेशन्स भी लगते हैं। ऐसे में अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम यहां आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना वीजा घूमने की अनुमति दी गई है। जानते हैं उन देशों की लिस्ट, जहां भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री मिल रही है।

थाईलैंड 

थाईलैंड की खूबसूरत बीच, नाइटलाइफ और टेस्टी फूड दुनियाभर के टूरिस्ट को आकर्षित करते हैं। भारतीय नागरिक अब 11 नवंबर 2024 तक 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड घूम सकते हैं। बैंकॉक और पटाया जैसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में आप आराम से यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं।

भूटान 

भारत के करीबी पड़ोसी देशों में भूटान भारतीयों के लिए छुट्टियां बिताने की सबसे बढ़िया जगहों में से एक है। यह हिमालयी देश अपने सुंदर जंगलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। भारतीय नागरिक भूटान में बिना वीजा के 14 दिनों तक रुक सकते हैं, इसलिए अगली छुट्टी में भूटान जरूर जाएं।

नेपाल 

नेपाल, जो दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट एवरेस्ट का घर है, भारतीय पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां के हरे-भरे जंगल और प्राचीन मंदिर सुकून देने वाले हैं। यहां घूमने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती है।

मॉरीशस 

हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस अपने सुंदर बीच और झीलों के लिए फेमस है। भारतीयों को यहां 90 दिनों तक वीजा-फ्री रहने की अनुमति है, जो इसे एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाता है।

मलेशिया 

मलेशिया एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है, जहां आधुनिकता और परंपराओं दोनों का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। भारतीय नागरिक 31 दिसंबर 2024 तक बिना वीजा के मलेशिया में 30 दिनों तक घूम सकते हैं। यहां आपको विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे भारतीय, चीनी और इंडोनेशियाई खाने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा, कुछ और देश भी हैं जो भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री प्रदान करते हैं:

– केन्या: 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– ईरान: 4 फरवरी 2024 से वीजा की आवश्यकता नहीं

– अंगोला: 30 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– बारबाडोस: 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– डोमिनिका: 180 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– फिजी: 120 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– गाम्बिया: 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– ग्रेनाडा: 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– हैती: 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– जमैका: वीजा-मुक्त प्रवेश

– कजाकिस्तान: 14 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– किरिबाती: 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– मकाओ: 30 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– माइक्रोनेशिया: 30 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– फिलिस्तीनी टेरिटरीज: वीजा-फ्री एंट्री

– सेंट किट्स और नेविस: 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– सेनेगल: 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस: 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– त्रिनिदाद और टोबैगो: 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री

– वानुअतु: 30 दिनों के लिए वीजा-फ्री

वीजा-फ्री एंट्री के फायदे

वीजा-फ्री एंट्री आपके ट्रैवल प्लान को आसान और किफायती बनाती है। न केवल यह पैसे बचाने में मदद करती है, बल्कि लंबी वीजा प्रक्रिया से भी बचाती है। इसके अलावा, आप बिना किसी चिंता के आसानी से प्लान बना सकते हैं और अपना टूर और ज्यादा एंजॉय कर सकते हैं।

वीजा-फ्री ट्रैवल की तैयारी

अगर आप इन देशों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपना पासपोर्ट जरूर तैयार रखें। साथ ही, कुछ देशों में एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं हो सकती हैं, इसलिए यात्रा से पहले संबंधित देश की जरूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.