Phalke Award 2024: जानें ‘दादा साहेब फाल्के’ अवॉर्ड के बारे में सबकुछ?

Dada Saheb Phalke Award 2024: ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। 2024 का यह सम्मान एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दिया जाएगा। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड बॉलिवुड में लंबे समय तक दिए खास योगदान के लिए मिलता है। आइए जानते हैं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां।

कब और किसे मिला पहला अवॉर्ड?

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award 2024)की शुरुआत भारत सरकार ने 1969 में की थी। इसे फिल्मी कलाकारों के इंडस्ट्री में लंबे समय तक दिए गए योगदान को सम्मानित करने के लिए शुरु किया गया। पहला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड देविका रानी को दिया गया था। देविका रानी अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने काफी लंबे समय तक फिल्मी दुनिया में काम किया था।         

किनके नाम पर दिया जाता है सम्मान?

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर दिया जाता है। धुंडीराज ने ही 1913 में पहली भारतीय फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनाई थी। भारतीय फिल्मों की नींव रखने में धुंडीराज गोविंद फाल्के का बड़ा योगदान हैं। दादा साहेब फाल्के को भारतीय फिल्मों का जनक कहा जाता है। उनकी याद में फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों को यह सम्मान दिया जाता है।

अवॉर्ड में क्या-क्या मिलता है?

दादा साहेब पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award 2024)को एक बड़े समारोह में राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है। पुरस्कार के लिए नाम का सलेक्शन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय, जूरी और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडियाके मेंबर्स के द्वारा किया जाता है। इस अवॉर्ड के तहत एक स्वर्ण कमल, सर्टिफिकेट, 10 लाख रुपए कैश, रेशम की पट्टिका और एक शॉल दिया जाता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.