Stress Relief Plants: आपको क्या अच्छा महसूस करवाता है? आपके पसंद की जगह? पसंद का खाना या पसंद के लोग? बेशक ये सभी हो सकते हैं। लेकिन तब क्या जब आपका मूड लगातार खराब रहने लगे? आपको काम का स्ट्रेस हो या किसी भी चीज की वजह से आपका दिमाग खराब रहने लगे। दरअसल ये आम बात है। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। क्योंकि हमारी आज की लाइफस्टाइल इतनी बिजी जो है। तो हम लेकर आए हैं कुछ काम की बात, जो आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करेगा। हम यहां कुछ पौधों की बात करेंगे जो साइंटिफिकली ये प्रूव कर चुके हैं कि उनमें स्ट्रेस को दूर करने की ताकत है।
पौधे बड़े काम के
कई लोग इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन घर पर रखे कुछ पौधे आपके लिए स्ट्रेस रिलीफ (Stress Relief Plants) का काम करने की क्षमता रखते हैं। ये प्लान्ट्स कुछ ऐसे एलिमेंट्स रिलीज करते हैं जो स्ट्रेस को कम करने के काम आते हैं।
तुलसी का पौधा (Basil Plant)
![](https://seepositive.in/wp-content/uploads/2024/04/8-2-1024x576.png)
पौराणिक और सांस्कृतिक रूप से तुलसी काफी महत्वपूर्ण है। इसे आप हर हिंदू के घर के आंगन में जरूर पाएंगे। घर छोटा होने पर भी लोग इसे गमले में जरूर लगाते हैं। क्या आप जानते हैं कि तुलसी का मेडीटेशनल (Meditational) इंपॉर्टेंस भी है। आयुर्वेद में इसे दवाओं के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कुछ रिसर्च ये कहते हैं कि तुलसी मेंटल हेल्थ को सही रखता है। इसमें मौजूद एंटी स्ट्रेस क्वालिटी स्ट्रेस को दूर करती है साथ ही तुलसी में मौजूद एडाप्टोजेन (Adaptogen) नामक तत्व शरीर को तनाव से लडऩे की ताकत देता है।
चमेली का पौधा (Jasmine Plant)
![](https://seepositive.in/wp-content/uploads/2024/04/9-2-1024x576.png)
चमेली अपनी सुंदरता के साथ-साथ खुशबू के लिए भी जाना जाता है। स्ट्रेस रिलीफ (Stress Relief Plants) करने वाले पौधों में चमेली का भी नाम आता है। ये पौधा ह्यूमन बॉडी में एंग्जाइटी और स्ट्रेस के लेवल को कम करता है। साथ ही आप बेहतर काम करने के लिए प्रेरित भी होते हैं।
एलोवेरा प्लांट (Aloe Vera Plant)
![](https://seepositive.in/wp-content/uploads/2024/04/10-1-1024x576.png)
एलोवेरा को गुणों की खान कहें तो गलत नहीं होगा। आजकल लगभग हर ब्यूटी ब्रांड इससे बने प्रोडक्ट मार्केट में लॉच कर रहा है। दवाओं में भी इसके इस्तेमाल को देखा जा सकता है। वहीं बता दें कि ये स्ट्रेस रिलीफ (Stress Relief Plants) प्लांट के रूप में भी अपनी पहचान रखता है। एलोवेरा रसदार और गुदे वाला (succulent) होता है। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकलने वाले खतरनाक रेडिएशन को ये कम करता है। ये भी साबित हो चुका है कि एलोवेरा हवा भी शुद्ध करता है।
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
![](https://seepositive.in/wp-content/uploads/2024/04/11-1-1024x576.png)
स्ट्रेस कम करने वाले पौधों में स्नेक प्लांट का भी नाम आता है। ये एयर क्वालिटी अच्छी करने के लिए भी काफी मशहूर है। स्नेक प्लांट की ये क्वालिटी है कि ये बुरे टॉक्सिन को साफ भी करता है। जिससे मेंटल स्ट्रेस से लड़ने में मदद मिलती है।
लैवेंडर (Lavender Plant)
![](https://seepositive.in/wp-content/uploads/2024/04/12-1024x576.png)
ये स्ट्रेस रिलीफ (Stress Relief Plants) पौधों की लिस्ट में शामिल है। लैवेंडर के पौधों से मिलने वाली प्यारी खुशबू पहले ही आपका मूड सही कर देती है। ये दिमाग को शांत रखता है साथ ही लैवेंडर एंग्जाइटी भी दूर करता है।
READ MORE: Air Purifier Plants
Positive सार
इन स्ट्रेस रिलीफ (Stress Relief Plants) करने वाले पौधों पर काफी रिसर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इन खूबसूरत पौधों के अपने गमले में सजा सकते हैं। हरियाली और प्रकृति के करीब जाना हमेशा positivity से भरा होता है।
ये लेख किसी भी प्रथा या चलन को बढ़ावा नहीं देता है। हमारी कोशिश है कि आप तक सकारात्मक और सही जानकारी पहुंचे। ये लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और कुछ लेखों पर आधारित है।