Loksabha Election: कितने तरह के होते हैं चुनाव, कैसे बनती है सरकार?

भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु, समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में अपनी पहचान रखता है। दुनिया में भारत की पहचान ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ के नाम से भी है। क्योंकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। वर्तमान में अकेले भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा लगभग 97.5 करोड़ वोटर्स मौजूद हैं। Loksabha Election: क्या आप जानते हैं भारत में कितने तरही के चुनाव (How many types of elections in India?) होते हैं और इन चुनावों से किस तरह की सरकार बनती है। तो चलिए जानते हैं….

भारत में चार तरह के चुनाव

भारत में मुख्य रूप से 4 तरह के चुनाव होते हैं। इन चुनावों में जनता अपने मत का प्रयोग कर सरकारें बनाती हैं। भारत के हर नागरिक को अपने नेता का चुनाव करने का संवैधानिक अधिकार मिला है।

  1. लोकसभा चुनाव
  2. राज्यसभा चुनाव
  3. विधानसभा चुनाव
  4. पंचायत या नगर निगम चुनाव

चुनावी प्रक्रिया

लोकसभा चुनाव-

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को ही आम चुनाव कहते हैं। क्या आप भारत के पहले आम चुनाव के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो seepositive के भारतपर्व को जरूर देखें।  भारत में अभी लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं जिसके लिए मतदान होता हैं। जो भी पार्टी आम चुनाव में 272 सीटें जीतती है, वो देश की सरकार बनाती है। लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें उत्तरप्रदेश में हैं, यूपी में लोकसभा की 81 सीटें हैं। भारत में सबसे कम लोकसभा सीटें सिक्किम, नागालैंड और मिजोरम में हैं। यहां एक-एक सीटें हैं।

READ MORE- Power of voter: हमारी सरकार-हमारा अधिकार

राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा चुनाव के जरिए भी सांसद ही चुने जाते हैं। ये आम चुनाव से अलग होते हैं। दरअसल इसमें जनता प्रत्यक्ष रूप से चुनाव में भाग नहीं लेती है। बल्कि जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि राज्यसभा के सांसद का चुनाव करते हैं। लोकसभा और विधानसभा के सदस्य राज्यसभा के चुनाव में शामिल होते हैं।

विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव राज्य की सरकार बनाने के लिए होती हैं। इस चुनाव में चुने गए प्रत्याशी विधायक कहलाते हैं। इस चुनाव में भी जनता सीधे तौर पर भाग लेती है।

पंचायत या नगर निगम चुनाव

पंचायत या नगर निगम चुनाव में भी जनता ही प्रत्यक्ष तौर पर वोट देती है। इसके जरिए स्थानीय जनप्रतिनिधि का चुनाव किया जाता है। इस चुनाव को स्थानीय निकाय चुनाव कहा जाता है। जनता इन चुनावों के जरिए पंचायत में सरपंच, पंच और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वोट करती है। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के नगर परिषद सदस्य और पार्षदों का चुनाव होता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.