राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 से सम्मानित हुईं एसवी सरस्वती

ब्रिगेडियर एसवी सरस्वती, Deputy Director-General of Military Nursing Service (MNS) को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति कोविंद ने Virtual Ceremony के दौरान उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार नर्स को मिलने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है। यह पुरस्कार नर्स के निस्वार्थ सेवा के लिए दिया जाता है।

ब्रिगेडियर एस वी सरस्वती की उपलब्धियां

ब्रिगेडियर सरस्वती आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की रहने वाली हैं। उन्होनें MNS में साढ़े तीन दशकों से अधिक समय तक सेवा दी है। विशेष रूप से पेरीओपरेटिव नर्सिंग में सरस्वती का योगदान रहा। सैनिकों और उनके परिवारों के लिए नर्सिंग पेशे में उनकी निस्वार्थ सेवा के सम्मान में उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें से कुछ इस प्रकार है- जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ कमेंडेशन (2005), संयुक्त राष्ट्र पदक (MONOC, 2007) और सेनाध्यक्ष (2015)।

MNS में ब्रिगेडियर सरस्वती के योगदान

ब्रिगेडियर एस वी सरस्वती को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर MNS का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है। उन्होनें सैनिकों के लिए विभिन्न आउटरीच गतिविधियों का संचालन किया है। प्रसिद्ध ऑपरेशन थिएटर नर्स के रूप में, सरस्वती ने 3,000 से अधिक जीवनरक्षक और आपातकालीन सर्जरी में सहायता की है। अपने करियर में सरस्वती ने रेसिडेन्ट, ऑपरेशन रूम नर्सिंग ट्रेनिस और ऑक्सिलरी स्टाफ को भी ट्रेनिंग दी हैं।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES