Google Maps का यह शानदार फीचर बताएगा शहर की हवा का हाल, चेक कर सकते हैं अपने एरिया की ‘Air Quality’



Google Maps: वैसे तो गूगल मैप्स हमें रास्तों की पहचान करवाता है। लोकेशन को खोजने में हमारी मदद करता है। लेकिन अब गूगल मैप्स की मदद से आप अपने शहर की ‘Air Quality’ की भी पहचान कर सकते हैं।

गूगल मैप्स का यह फीचर बताएगा शहर की ‘Air Quality’

अगर आप अपने शहर या किसी नई जगह की एयर क्वालिटी का पता पहले ही लगाना चाहते हैं तो इसके लिए गूगल मैप्स आपको यह सुविधा देता है कि आप उस पर्टिकुलर एरिया के एयर क्वालिटी के बारे में पता लगा सकते हैं। गूगल मैप्स का यह फीचर विभिन्न लोकेशन पर एयर क्वालिटी की जानकारी प्रोवाइड करता है। गूगल मैप्स के एयर क्वालिटी फीचर के जरिए आप अलग-अलग लोकेशन पर एयर क्वालिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं क्या है प्रोसेस

रंगों से पता लगेगी एयर क्वालिटी

1. लाल रंग – सबसे खराब एयर क्वालिटी वाला एरिया

2.ऑरेंज या पीला रंग – कम खराब व थोड़े खराब एयर क्वालिटी वाला एरिया

3. ग्रीन रंग – साफ एयर क्वालिटी वाला एरिया

गूगल मैप्स से यूजर अलग-अलग लोकेशन पर एयर क्वालिटी की जानकारी ले सकते हैं। यूजर जब गूगल मैप्स पर इस फीचर का उपयोग करेंगे तो खराब एयर क्वालिटी वाले एरिया में उन्हें लाल रंग के निशान दिखाई देंगे, जबकि कम खराब व थोड़े खराब एयर क्वालिटी वाले एरिया के लिए ऑरेंज और येलो निशान के साथ दिखेंगे। जिन जगहों की एयर क्वालिटी साफ होगी, वो जगहें ग्रीन के निशान के साथ दिखेंगे। जानें कि गूगल मैप्स के जरिए कैसे पता लगा सकते हैं किसी जगह की एयर क्वालिटी के बारे में।

जानें पूरा प्रोसेस

अपने स्मार्टफोन में Google Maps के एप को खोल लें।

टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित प्रोफाइल आइकन के नीचे आपको ‘My Type’ का आइकन दिखेगा।

इस आइकन पर क्लिक करें

जिसके बाद ‘Map Details’ का ऑप्शन आएगा।

‘Map Details’ वाले सेक्शन में ‘Air Quality’ वाला ऑप्शन दिखेगा।

‘Air Quality’ सेक्शन पर क्लिक कर आपको अपने एरिया की ‘Air Quality’ की जानकारी मिल जाएगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES