PM मोदी बता रहे हैं 6G लॉन्च का पूरा प्लान, जाने इससे क्या-क्या बदलेगा!



भारत में 4G और 5G नेटवर्क तेजी से नए बदलाव कर रहा है। अब PM मोदी ने 6G नेटवर्क का रोडमैप लॉन्च किया है। PM मोदी ने बताया कि साल 2030 तक भारत में 6G सर्विस शुरू हो जाएगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 6G आने के बाद 1000 GB का वीडियो भी सिर्फ 1 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगा।

6G से तेज होगा इंटरनेट स्पीड

जानकारों का मानना है कि 6G की इंटरनेट स्पीड 5G से 100 गुना ज्यादा होगी। यानी करीब 100 गीगाबाइट प्रति सेकेंड इंटरनेट स्पीड। इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि 6G आ जाने से नेटफ्लिक्स से 142 घंटे का कंटेंट सिर्फ 1 सेकेंड में डाउनलोड किया जा सकेगा।

फिलहाल 5G अपने पीक पर हर सेकेंड 10 गीगाबाइट तक की स्पीड दे रहा है। वहीं 6G से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि हर सेकेंड अल्ट्रा लो लेटेंसी के साथ 1 टेरा बाइट तक की स्पीड मिलेगी। अल्ट्रा लो लेटेंसी से मतलब है कि कम से कम समय में ज्यादा डेटा को प्रोसेस करने की कैपेसिटी।

इसका सीधा असर ये होगा कि हमारे इंटरनेट इस्तेमाल करने की आदतें बदल जाएंगी। ऑनलाइन मीटिंग्स से लेकर गेमिंग तक सब 6G के आने से सब तेज चलने लगेगा। इसे सीधे कहें तो रियल टाइम में सब कुछ देख और सुन पाएंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 6G आने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग कई स्टेप आगे निकल जायेंगे। फिलहाल जिन कामों के लिए इंसानी देखरेख की जरूरत है, वो काम AI और मशीन लर्निंग के तहत होगा।

स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन से स्मार्ट होंगे हम

6G से हमारी ट्रांसपोर्टेशन भी स्मार्ट होंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल, कैमरा जैसे उपकरण और बेहतर तरीके से चलेंगे। 6G के चलने के बाद ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियों से बचा जा सकेगा। ऑटोमैटिक तरीके से मेट्रो और दूसरी गाड़ियों को बिना ड्राइवर आसानी से ऑपरेट करना आसान होगा।

एग्रीकल्चर फील्ड होगा बेहतर

6G से खेती के क्षेत्र भी स्मार्ट होंगे। एग्रीकल्चर के जरिए पानी बचाने, पशुओं पर निगरानी रखने और सही मात्रा में पेस्टिसाइड्स डालने जैसी सुविधाएं भी मिलेगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES