

Nokia 2660 flip phone: नोकिया ने भारत में अपने शानदार फीचर फोन 2660 फ्लिप को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में आपको डुअल स्क्रीन मिलेगी। फोन में 2.8 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 1.77 इंच का आउटर डिस्प्ले भी दिया गया है। इस फोन की कीमत 4,699 रुपए तय की गई है।
4G कनेक्टिविटी के साथ मिलेगा Nokia 2660 flip phone
नोकिया 2660 फ्लिप डुअल-सिम (नैनो) के साथ आया है। जो 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट देता है। फ्लिप फोन, सीरीज 30+ ओएस पर चलता है साथ ही यह Unisoc T107 प्रोसेसर से भी पावर्ड है, जो 48MB रैम और 128MB इनबिल्ट स्टोरेज के मिल रहा है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32GB तक) बढ़ाया जा सकेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मिलेगा।
शानदार है बैटरी बैकअप
इसमें ब्लूटूथ v4.2 का सपोर्ट दिया गया है साथ ही माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट और एक 3.5mm का ऑडियो जैक भी इसमें है। इसमें 2.75W चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिमूवेबल बैटरी मिली है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन सिंगल 4G सिम पर मैक्सिमम 24.9 दिनों का स्टैंडबाय का समय दे सकता है और मैक्सिमम 6.5 घंटे का टॉकटाइम भी देता है। फोन का वजन लगभग 123 ग्राम का है।
3 कलर ऑप्शन में मिलेंगे फोन
यह फोन नोकिया की वेबसाइट पर ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में दिखा रहा है। इसे नोकिया ऑनलाइन स्टोर और प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों के साथ देश भर के रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

