Moto G42: नए फीचर के साथ लॉच हुआ Moto G42, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ वाटरप्रूफ!

Moto G42 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में मोटोरोला का सबसे लेटेस्ट मॉडल है। यह फोन मोटो G41 का सक्सेसर भी है। फोन को IP52-रेटेड वाटर-रेपेलेंट रेटिंग मिली है। जो कि फोन को पानी से डैमेज होने से बचाता है।

कितनी है मोटो G42 की कीमत?

भारत में मोटो G42 की कीमत 4GB रैम+64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 13,999 रुपए रखी गई है। फोन में अटलांटिक ग्रीन और मैटेलिक रोज कलर ऑप्शन मिल रहा है। यह फोन 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट के अलावा देश के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी। मोटो G42 लॉन्च ऑफर पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। जो कि SBI कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।

स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम (नैनो) मोटो G42 में एंड्रॉयड 12 चलता है जिसमें 6.4 इंच का फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ है।
फोन स्नैपड्रैगन 680 SoC में चलता है, साथ में एड्रेनो 610 GPU और 4GB LPDDR4x रैम भी है।
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिल रहा है जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और डेप्थ शूटर के साथ-साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है।
सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, मोटो G42 फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आ रहा है ।जिसमें f / 2.2 लेंस है।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES